वैश्विक

Vande Bharat Express पर बानमोर रेलवे स्टेशन के पास पथराव

मुरैना जिले में एक व्यक्ति को भोपाल-दिल्ली Vande Bharat Express ट्रेन पर पथराव कर उसकी खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को सुबह करीब 10 बजे बानमोर रेलवे स्टेशन के पास हुई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. ग्वालियर में रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजय कुमार आर्य ने बताया कि पथराव के बाद रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई और इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई.

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने घटना के सिलसिले में रविवार रात फिरोज खान (20) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

बताया जा रहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की बात स्वीकार की और कहा कि उसने मनोरंजन के लिए ऐसा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन आगे की जांच जारी है. रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस इस साल अप्रैल में शुरू की गई थी. अधिकारी ने अलग से बताया कि आरपीएफ ने अतीत में ट्रेन पर पथराव की कई घटनाओं में कथित संलिप्तता के लिए ग्वालियर के बिरला नगर इलाके से सात नाबालिगों को पकड़ा. उन्होंने बताया कि इन नाबालिगों की काउंसलिंग की गई और बाद में उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया गया.

तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के एक शौचालय में एक अनधिकृत यात्री के धूम्रपान करने के कारण 9 अगस्त को आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म बज गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए ट्रेन रोक दी गई. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ट्रेन संख्या 20702 के गुडूर से गुजरने के बाद सी-13 डिब्बे में हुई. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा मंडल के एक अधिकारी ने बताया, एक अनधिकृत यात्री तिरूपति से ट्रेन पर सवार हुआ और सी-13 कोच के शौचालय में घुस कर उसका दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. यात्री ने शौचालय के अंदर धूम्रपान किया, जिसके परिणामस्वरूप शौचालय में मौजूद एयरोसोल अग्निशामक यंत्र स्वचालित रूप से सक्रिय हो गया.

अलार्म बजने के बाद ‘एयरोसोल’ अग्निशामक ने आग बुझाने के लिए पाउडर जैसा धुआं छोड़ना शुरू कर दिया, जिसके चलते उस डिब्बे के यात्री घबरा गए. बाद में, उन्होंने डिब्बे के अंदर एक आपातकालीन फोन कनेक्शन के माध्यम से ट्रेन के गार्ड को इसकी सूचना दी, जिसके कारण ट्रेन शाम पांच बजे के आसपास मनुबोलू में रुक गई. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − five =