News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अधिवक्ताआें ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित एवं महासचिव बिजेन्द्र सिह मलिक के नेतृत्व में कचहरी स्थि डीएम कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड रही कानून व्यवस्था के चलते सुल्तानपुर के अधिवक्ता आजाद अहमद व जमालपुर अलीगढ के अधिवक्ता मौ. अब्दुल की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रतापगढ व जौनपुर में भी अधिवक्ताओं के साथ उत्पीडन की घटना हुई हैं। अधिवक्ताओं की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। श्री दीक्षित ने कहा कि यदि शीघ्र ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नही की गई तो अधिवक्ता आन्दोलन करेंगे। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं मे रोष है तथा उन्होने आज विरोध दिवस मनाया है। उन्होने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

 

कविता पाठ सहित अनेक कार्यक्रम सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वतन्त्रता की ७५वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत आज मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के छठें दिन आज जनपद के समस्त राजकीय, सीबीएसई, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन सहित सभी माध्यमिक विद्यालयों में ९ से १५ अगस्त २०२३ तक आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही विभिन्न ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा राष्ट्रभक्तिपूर्ण/ओजपूर्ण कवि सम्मेलनों का आयोजन करते हुए स्वलिखित एवं कवियों द्वारा रचित कविताओं का पाठ भी किया गया।

 

स्वच्छता अभियान चलाया
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कंपोजिट स्कूल डूंगर में विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। और अनुराधा (द्वितीय) स०अ० द्वारा बच्चों हेतु ज्ञानवर्धक, कठपुतली एवं बच्चों द्वारा जादू आदि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बाद विद्यालय में पंजीकृत बच्चों , शिक्षक और शिक्षिकाओं के द्वारा राष्ट्रभक्ति पूर्ण ध् ओज पूर्ण कार्य सम्मेलनों का भी आयोजन किया गया।

 

 

अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर इरा एवं इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर सनराइज का अधिष्ठापन समारोह संपन्न । इनर व्हील क्लब आफ मुजफ्फरनगर सनराइज और इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर एरा का अधिष्ठापन समारोह संयुक्त रूप से मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में जिला ३१० की डिस्ट्रिक चेयरमैन श्रीमती अनीता सिंह जी रही कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से सनराइज क्लब की प्रेसिडेंट राणा परवीन पूर्व अध्यक्ष दीपा सोनी इरा क्लब की अध्यक्ष उषा गर्ग जी और सेक्रेटरी उषा राणा जी तथा मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुई अतिथि के रूप में हेरिटेज इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर रश्मि अरोरा रही मुख्य अतिथि का स्वागत दोनों अध्यक्षा राना परवीन जी और उषा गर्ग जी ने संयुक्त रूप से फूल माला, पटके, बुके, आदि देकर किया इरा क्लब की कुमुद गर्ग जी ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन जी का जीवन परिचय पढ़ा और इरा क्लब की रीती अग्रवाल जी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इरा क्लब की मेंबर अंजू भट्ट जी द्वारा ूमसबवउ ेवदह भी हुआ ।सनराइज क्लब की अध्यक्ष राना परवीन जी द्वारा हस्तकला की एक बहुत ही सुंदर प्रदर्शनी उनके सिखाएं बच्चों के द्वारा लगाई गई जिसकी सब ने खूब प्रशंसा की कार्यक्रम को सफल बनाने में अलका शर्मा जी,सनराइज क्लब की सचिव बबली अहलावत, उपाध्यक्ष प्रगति त्यागी, आईएसओ सुधा देशराज, कोषाध्यक्ष चित्रा शर्मा, उप सचिव गायत्री गुप्ता ,सुषमा दीक्षित, किरण रानी, शिवानी अरोरा, तथा इरा कलब से सचिव उषा राना, उपाध्यक्ष संतोष भीम, पूर्व अध्यक्ष सुषमा गर्ग कोषाध्यक्ष किरण खरबंदा एडिटर गीता भारद्वाज आईएसओ रेखा गर्ग, रीति अग्रवाल, कुमुद गर्ग, सुमन गोयल अंजू गर्ग अंजू भट्ट आदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में सनराइज क्लब की तरफ से ३५ बच्चों को सम्मानित किया गया एवं नो प्लास्टिक के अंतर्गत दोनों क्लबों ने कपड़े के थैले वितरित किए

 

रिजर्व पुलिस लाइन में विभाजन विभीषका स्मृति दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस। शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश विभाजन त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग वाले लोगों की स्मृति में २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ततपश्चात महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखो लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकडो में बंट जाने का दर्द लाखो परिवारो में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। इसी समय बंगाल का भी बिभाजन हुआ। इसमे बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया था। जो कि सन् १९७१ में बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत के इस भौगोलिक बटवारे ने देश के लोगो को सामाजिक सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसष् हमें न सिर्फ भेद-भाव, वेमनस्य एंव दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सदभाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री मुहम्मद नदीम सहित पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विद्यालय में सिंफनी क्लब द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने सरदार वल्लभभाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडेय, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाल बहादुर शास्त्री और नरेंद्र मोदी जी के रूप धरे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने छात्रों को अनुशासित रहने और कठिन परिश्रम करके भविष्य में अच्छा ओहदा पाने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में विनीता सहरावत व स्वाति शामिल थे जिनका फैसला अंतिम व सर्वमान्य रहा।
मंच का संचालन कक्षा ६ की छात्रा अमायरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिंफनी क्लब की सदस्य विशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर व्यक्ति एक पौधा भी जरूर लगाए फूल सिंह कारगिल शहीद अमरेशपाल के पिता
मुजफ्फरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के चलते आज मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला गांधी नगर स्थित ५० फूटा रोड पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत हर घर एक पौधा रोपण अभियान को पंख लगाने के उद्देश्य को दोहराते हुए पौधा रोपण किया गया । यहां भारतीय जनता पार्टी कूकड़ा मंडल से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओंध् पदाधिकारियों सहित स्थानीय निवासियों ने भी प्रतिभाग किया कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत भारत माता के वीर कारगिल शहीद अमरेशपाल के गांधीनगर स्थित निवास के निकट भी वृक्षारोपण कारगिल शहीद अमरेशपाल के पिताजी फूलसिंह जी के द्वारा किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सैनी उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र, हरीश गोयल मंडल महामंत्री,पदम सिंह तोमर उपाध्यक्ष जिला किसान मोर्चा,तरुण त्यागी किसान मोर्चा,मास्टर चंद्रबीर ,जोनी तोमर, बीरसैन फौजी,पत्रकार भगत सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी एंव स्थानीय निवासीगण मौजूद रहे।

 

हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वतन्त्रता की ७५वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के पांचवें दिन आज जनपद के समस्त राजकीय, सीबीएसई, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन सहित सभी माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावकों के साथ पैरेंट -टीचर मीटिंग ,ऑफलाइन और ऑनलाइन की गई तथा उन्हें हर घर तिरंगा अभियान के प्रति सक्रिय होने हेतु विद्यालय में सभी प्रधानाचार्य द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने घरों दुकानों प्रतिष्ठानों महत्वपूर्ण स्थानों पर दिनांक १३ से तिरंगा लगाएं( नियमों का पालन करते हुए ) अपने अपने घरों में नियमानुसार तिरंगा लहराने हेतु प्रेरित किया गया। अभविद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन चार्ट बनाए गए और उनका उद्बोधन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित कविता व राष्ट्रीय कवियों द्वारा देश-भक्ति पूर्ण कविताओं का गायन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।जनपद मुजफ्फरनगर में प्रतिवर्ष आयोजित प्रभात फेरी, जज्बा दौड़ में जनपद के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मैराथन मे प्रतिभाग किया और राष्ट्र प्रेम से संदर्भित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

 

हरियाली तीज महोत्सव आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अर्धनारीश्वर धाम नारी संस्था के द्वारा नगर के एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मार्शल ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाली तीज के अवसर पर नगर के एक रेस्टोरेंट में तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या सामाजिक संस्थाओं की एवम गृहणियों बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को तिलक चावल लगाकर एवम पुष्प देकर सम्मान किया गया। हरियाली तीज कार्यक्रम में सुंदर वेशभूषा, साज सज्जा के साथ पहुंची महिलाओं ने अपने अपने हुनर में जैसे मेकप ,मेंहदी ड्रेस,गाने एवम लोक नृत्य आदि से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपस्थित सभी लोगों ने भरपूर आनंद और मौज मस्ती कर तीज के त्यौहार का आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम मार्शल ने की तथा शानदार संचालन अर्चना गोयल ने किया। हरियाली तीज कार्यक्रम में सुमन गोयल कोषाध्यक्ष , रिया चौधरी शिवानी यादव सह सचिव, रेणुका जैमिनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कल्पना चौधरी कनिष्क उपाध्यक्ष और सुशीला जी सभी लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। नोएडा से पहुंचे अतिथियों में पूजा अग्रवाल प्रोफेशर, प्रियंका रही। कार्यक्रम में तीन तीज क्वीन भी चुनी गई। गजरा बनाने की प्रतियोगिता का अनोखा प्रदर्शन रहा। विजेता क्वीन को शानदार पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में सभी आने वाले अतिथियों को धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

सेमिनार का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा व्यापारी पंजीयन जागरूकता अभियान एवं रिटर्न फाइलिंग में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु एक मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया! जिसमें जीएसटी विभाग के एडिशनल ्कमिश्नर एसपी सिंह, जॉइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ला, विभाग के अन्य अधिकारीगण, जनपद के समस्त व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे! सब की समस्या सुनी गई और उनका समाधान किया गया!!

 

गौशाला का पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० रविदीप सिंह द्वारा कान्हा गोशाला नगर पंचायत भोकेरहेड़ी का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ सी वी सिंह के निर्देशानुसार पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ रविदीप सिंह द्वारा कान्हा गोशाला नगर पंचायत भोकेरहेड़ी का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान दो गोवंश बीमार पाए गए जिनकी समुचित चिकित्सा की गई।गोवंशो को हरा चारा भूसा पर्याप्त मात्रा मैं दिया जा रहा है।गोवंश कमजोर हो रहे है इस हेतु गोवंशों को बैलेंस राशन (खल चोकर नमक )देने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

 

तिरंगा हमारी शान है…
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री पंचमुखी बाला जी सेवा संघ परिवार के द्वारा निकाली गयी तिरंगा बाइक यात्रा में उपस्थित रहा,तिरंगा यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।

 

कराटे जांबाजों का जलवा बरकरार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रेलवे रोड रेस्टोरेंट में आर्यपुरी स्थित इन्टर नेशनल कराटे अकेडमी इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं सैनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में गई टीम के राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाडियों का दमदार एवं शानदार जैपनीज तकनीक का अदभुत प्रदर्शन देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली मुख्य अतिथि सीताराम शर्मा ने कराटे खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र गोयल, भारत विकास परिषद् के कोषाध्यक्ष राजकुमार रहेजा तथा परिषद के अन्य पदाधिकारी ने 40 वर्षों से निरन्तर बुलंदियों पर पंचम लहराने वाले वेदप्रकाश शर्मा एवं तथा उनके होनहार सुपुत्र अभिषेक शर्मा को उच्च स्तरीय सम्मान दिया और नेशनल कराटे चौंपियनशिप गोवा से जीतकर आए सभी कराटे खिलाड़ियों को जल्द सम्मानित करने का आश्वासन दिया।

 

लबरेज युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
खतौली/पुरकाजी/शाहपुर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाल कर देश भक्ति नारे लगाए। शुभारंभ प्रबंधक नवीन कुमार उपध्याय एडवोकेट ने किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर फलावदा रोड, आर्यपुरी, शेखपुरा आदि से होते हुए विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। रैली में प्रतिभा, बबीता, रचना, प्रियंका शर्मा, राखी, साक्षी, मीनू, नेहा, रुबी, प्रियंका प्रजापति, पूजा का सहयोग रहा।
नगर पंचायत कर्मियों की ओर से स्वाधीनता रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्ष जहीर अहमद फारुखी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बाबू समर काजमी, सफाई नायक रविकांत, मेनपाल, राजेंद्र, अश्वनी कुमार, मोहम्मद हुजैफा, आदिल, हाफिज मोहसिन, सद्दाम, शहजाद आदि मौजूद रहे।
शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी कराई गई। छात्राओं ने स्लोगन, रंगोली, चित्रकारी एवं गायन आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। प्रधानाचार्य उषा अस्थाना, रिंकी रानी, आदेश, शिवानी अरोरा, अंजलि, ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा, पूजा पाल, तनु सैनी व महेंद्र सैनी का योगदान रहा।
बसी रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक महबूब अली ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मन्तशा ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय और फरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एलआईयू टीम ने की चैकिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वतंत्रता दिवस के मददेनजर थाना सिविल लाईन पुलिस व एलआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से डॉग स्कवायड के साथ सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशों के चलते थाना सिविल लाइन प्रभारी बबलू वर्मा और एलआईयू प्रभारी आकाश सक्सैना ने डॉग स्कवायड की टीम के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और भीड-भाड वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों के वाहनो एवं उनके सामान बैग आदि की तलाशी ली तथा बेवजह इधर-उधर घूमने वालो को रोककर उनसे भी पूछताछ की।

 

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील सदर परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने फीता काटकर शिविर का विधिवत रूप से उदघाटन किया। इस अवसर पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीएमओ डा.महावीर सिंह फौजदार, एसडीएम सदर परमानन्द झा, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर के कई तहसीलकर्मियो ने रक्तदान किया।

 

छात्र/छात्राओं के लिए कौशल विकास की मौखिक परीक्षाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में मानविकी संकाय के छात्र/छात्राओं के लिए कौशल विकास की मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके लिये श्री अनुज कुमार कुच्छल, कन्सलटैंट (औद्योगिक) को आमंत्रित किया गया। एनईपी-2020 के अन्तर्गत सभी संकायों के छात्र/छात्राओं को सभी सेमेस्टरो पाठ्यक्रमों में अपने मुख्य विषय के साथ-साथ कौशल विकास के पाठ्यक्रम का भी अध्ययन करना होता है जिसके अन्तर्गत बी0ए0 द्वितीय सेमेस्टर से छात्र/छात्राओं को बैंकिंग के सिद्धान्त व व्यवहार विषय प्रदान किया गया था। जिसकी मौखिक परीक्षा सम्पन्न कराई गई। जिसमें छात्र/छात्राओं के उपरोक्त विषय से सम्बन्धित जानकारी की समीक्षा की गई।
महाविद्यालय प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी छात्र/छात्राओं को बताया कि कैसे इस कौशल विकाय पाठ्यक्रम के माध्यम से वे खुद को सक्षम बनाते हुए अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं। उन्होनें कहा कि आजकल के प्रतियोगी वातावरण में केवल कक्षा में दिया गया ज्ञान काफी नही है अपितु उसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कौशल विकास ;ैपसस क्मअमसवचउमदजद्ध की नितांत आवश्यकता हैं।
मानविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल द्वारा बताया गया कि यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम केवल कॉमर्स संकाय के लिए ना होकर सभी संकायों जैसे विज्ञान, कला इत्यादि के छात्र/छात्राओं द्वारा भी किया जा सकता हैं। जिसको करने के बाद छात्र/छात्रा विभिन्न मल्टीनैशनल कम्पनी में अपना भविष्य बना सकता हैं।
सेमिनार के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

 

स्वच्छता अभियान व सामूहिक गान का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान व सामूहिक गान का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम वंदे मातरम् के द्वारा कार्यक्रम शुरू हुआ। तत्पश्चात सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा व झंडा गान की मधुर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विभिन्न हाउसों के माध्यम से देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमें कलाम हाउस ने दृ च्हम सब भारतीय हैंज्, भाभा हाउस ने- च्यह देश है वीर जवानों का अलबेलो का मस्तानों का, बोस हाउस ने- च्मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तूज्, रमन हाउस ने- च्मेरा रंग दे बसंती चोलाज् गीत की सुंदर प्रस्तुति देकर सबके मन को भाव-विभोर कर दिया। स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका को दर्शाया गया जिसमें अधिक से अधिक बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा को दिखाकर शहीदों की कुर्बानियों को याद दिलाया। देशभक्ति नारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि घ् स्वतंत्रता के साथ-साथ स्वच्छता कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। स्वच्छता केवल च्सफाई कर्मचारियोंज् की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यदि हम सब मिलकर स्वच्छता की ओर ध्यान दें तो तभी हम अपने देश को उज्जवल व साफ-सुथरा बना सकते हैं। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − six =