Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रॉपर्टी डीलर मंत्री संजीव बालियान से मिले

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही २६ कॉलोनी पर कार्यवाही करते हुए पहले तो चिन्हीकरण कर उनकी लिस्ट जारी की गई थी उसके बाद अवैध कॉलोनी काटने वाले दर्जनों प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

एमडीए द्वारा मुकदमे दर्ज कराए जाने के बाद जनपद भर के प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया था। मुकदमा दर्ज कराए जाने से नाराज प्रॉपर्टी डीलरों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर अपना विरोध जताया और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के आवास पर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रॉपर्टी डीलरों ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहले तो कालोनी काटने पर कुछ ध्यान नहीं दिया और बाद में उन कॉलोनीयों पर बुलडोजर चलवाया गया और फिर आज उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। सवाल उठता है कि मुजफ्फरनगर में अवैध कालोनियों की भरमार है। बगैर नक्शा पास किये अवैध कालोनियां पिछले कई वर्षो से काटी जा रही है।

शहर के चारों तरफ अनेक प्रोपर्टी डीलरों ने कालोनियों काट दी है जिनमें सैकडों मकान भी बन चुके है। अब इन कालोनियों में बगैर नक्शा पास किये बनाये गये मकान के लिए जिम्मेदार कौन होगा यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब विकास प्राधिकरण के पास नहीं है। विकास प्राधिकरण पिछले काफी समय से जनपद में कोई भी ऐसा कोई भा डवलपमेंट करने में कामयाब नहीं हुआ जिसको प्राधिकरण की उपलब्धी बताया जा सके।

लेकिन इस सबके बावजूद अवैध कालोनियों के लिए कौन जिम्मेदार है? इस सवाल का जवाब न तो जिला प्रशासन के पपास है और न ही नेताओं के। यह जरूर है कि कुछ लोगों ने पिछले एक अरसे में अवैध कालोनियों को काटकर करोडों रूप्ये कमा लिये है।वहीं मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर कानून के तहत कार्यवाही की जायेगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =