Ayodhya: बहला-फुसलाकर विधवा से बनाया अवैध संबंध, धर्म परिवर्तन का दबाव
Ayodhya विधवा महिला ने गैर संप्रदाय के युवक पर अवैध संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि युवक ने बहला फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए, जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई, महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है. अब आरोपी युवक महिला के ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है.
ग्रामीण क्षेत्र रुदौली के स्थानीय निवासियों ने संपूर्ण थाना दिवस में शिकायती पत्र दिया है. पत्र में बताया गया कि गांव की ही एक विधवा महिला को कुछ समय पहले से इलाके के ही एक गैर संप्रदाय का युवक अपनी बातों में बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था, जिससे महिला गर्भवती हो गई थी. बावजूद आरोपी अवैध संबंध को कायम रखते हुए उसे अपनी बातों में फंसाए रखा लेकिन जब से विधवा महिला एक बच्चे को जन्म दिया है तब से आरोपी धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा है.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले गैर समुदाय के एक युवक ने गांव की रहने वाली हिंदू समुदाय की एक महिला को पहले फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया. 17 जुलाई को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है. इस घटना से गांव वालों में बेहद नाराजगी है.
महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक अब महिला का धर्म परिवर्तन करना चाहता है. गांव के लोगों की मांग है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

