उत्तर प्रदेश

Mathura-5 साल के मासूम की बर्बर हत्या,मारपीट के बाद आरोपी अधमरा

Mathura:  साधु भेषधारी एक शख्स ने घर के बाहर सड़क पर खेल रहे 5 वर्षीय बालक का पैर पकड़ कर सड़क पर पटक दिया, जिससे मैके पर ही बच्चे की मौत हो गई.  मौजूद लोगों ने साधु भेषधारी आरोपी शख्स को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी, मारपीट के बाद आरोपी जब अधमरा हो गया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के मुताबिक पूरी वारदात मथुरा जिला में गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड की है. जहां घर के बाहर सड़क पर 5 वर्षीय बालक अंकित खेल रहा था. तभी साधु की पोशाक धारण किए एक शख्स वहां पहुंचा और बच्चे का पैर पकड़ उसे जमीन पर पटक कर मार डाला.

वहीं बच्चे के रोने की आवाज सुन जब आस पास के ग्रामीण पहुंचे तो सन्न हो गए. इधर आरोपी साधु लोगों की भाड़ देख मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी.

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगी तो लोग भड़क गए. हालांकि किसी तरह पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से आजाद कराकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है.

वहीं मासूम बच्चे के शव को पुलिस जब कब्जे में लेने के लिए पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी पर पथराव कर दिया. हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =