Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-दोषी को  दो साल का कारावास-23 साल पुराने गैंगस्टर के का है मामला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शामली के थानाभवन में २३ साल पहले महिला की जलाकर हत्या के मामले में दोषी को गैंगस्टर की धारा में दो साल कारावास की सजा सुनाई गई । गैंगस्टर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने फैसला सुनाया।

हत्या में दोषी को पहले ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा ने बताया कि मकान की छत पर महिला शिमला की जलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की बेटी बेबी ने आरोपी रामपाल उर्फ सेठी और राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

थानाभवन के तत्कालीन थानाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। वर्ष २०१० में अभियुक्त रामपाल की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को अदालत ने अभियुक्त राजकुमार को गैंगस्टर के मामले में दोष सिद्ध करते हुए दो साल कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।

मुकदमें की वादी बेबी के पिता पानीपत में मजदूरी करते थे और वहीं रहते थे, जबकि परिवार थानाभवन में रह रहा था। घटना की रात वादी बेबी, उसकी मां शिमला, दो भाई और एक बहन छत पर सोए हुए थे।

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शिमला की चीख सुनकर परिवार जाग गया। गांव के ही राजकुमार और रामपाल उर्फ सेठी शिमला के साथ हाथापाई कर रहे थे। शिमला के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी गई, जिससे शिमला गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − one =