उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: तीन साल पहले पहले हुई थी शादी, दहेज की बली चढ़ी एक और पत्नी

Sant Kabir Nagar:  बस्ती मंडल के संत कबीर नगर जनपद के मेहदावल थाना के बिसौवा गांव  पर एक बेटी दहेज की बली चढ़ गई.फिलहाल मेहदवाल पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी बाल किशन को अरेस्ट कर लिया है. बाल किशन पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी की दहेज हत्या का आरोप लगा. पत्नी की मृत्यु के बाद आरोपी पति फरार चल रहा था. शादी के महज तीन साल अभी बीते थे दहेज ने एक बेटी की बली ले ली.

जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले घरवालों ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूम धाम से की. अपनी हैसियत के हिसाब से सभी समान दिए. शादी के बाद कुछ महीने तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ दिन बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हुआ.

दहेज में गाड़ी, नगद की मांग जब पूरी नहीं हुई तो उसने साथ मारपीट की जाने लगी. बीते 16 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता को मौत हो गई. जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =