Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रंगदारी मांगने के अभियोग का सफल अनावरण, शातिर को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने के अभियोग का सफल अनावरण, ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्येवक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ मोबाईल बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि २५ अगस्त को वादी मुस्तजाब खाँ पुत्र सफीर अहमद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, प्रबंधक तामीर-ए-मिल्लत इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल द्वारा थाना कोतवालीनगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की पत्नी के मोबाईल पर फोन करके १० लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा न देने पर वादी को जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है।

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अहसान पुत्र फरजुदीन निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर है।

जिसके कब्जे से ०१ मोबाईल(घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुधीर सिंह, है०का० हनी सिंह, शिवओम भाटी, का० राजकुमार चौधरी, मौ० इश्फाक, थाना कोतवालीनगर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =