वैश्विक

मुंगेर: दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत

बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए।

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात शादीपुर में बड़ी दुर्गा के विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर बल प्रयोग किया। इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई।

बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। गोली लगने से कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

हालांकि डीएम राजेश मीणा और और एसपी लिपि सिंह ने इस घटना पर सफाई देते हुए दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए।

एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 20 सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए, एक एसएचओ स्तर के अधिकारी का सिर फट गया।

एसपी ने बताया पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी भी की जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

बताया कि सभी मूर्तियों का विसर्जन हो गया है। इधर सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो और कमेंट पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 13 =