उत्तर प्रदेश

Varanasi: कोर्ट में पेश करनी है ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट

Varanasi ज्ञानवापी परिसर में चल रहे एएसआई सर्वे की रिपोर्ट जिला जज की अदालत में शनिवार को दाखिल करने की तिथि तय है। हालांकि सर्वे जारी होने के कारण रिपोर्ट दाखिल होने के आसार कम है। इस बीच भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दाखिल करने के समय बढ़ाए जाने के लिए शनिवार को कोर्ट में आवेदन दाखिल किया जाएगा।

Varanasi ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाली बाहर से आई पुलिस फोर्स के ठहरने का समय अग्रिम आदेश तक बढ़ा दिया गया है। इस आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे की समय सीमा भी बढ़ाई जाएगी।

Varanasi ज्ञानवापी में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से बीते चार अगस्त से एएसआई के सर्वे का काम दोबारा शुरू किया गया था। मौजूदा समय में एएसआई की 20 सदस्यीय टीम सर्वे के लिए शहर में मौजूद है। इसमें हैदराबाद से आए जीपीआर तकनीक के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते पांच अगस्त को एएसआई की अर्जी स्वीकार करते हुए ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट दो सितंबर तक पेश करने का आदेश दिया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =