यातायात जागरूकता सप्ताह का पुलिस लाइन में एसएसपी व एसपी सिटी ने किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आज यातायात जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसका मुख्य अतिथि एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने शुभारंभ किया।
साथ ही एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को यातायात नियमों के चलते समझाया गया। कि लोगों को यातायात नियमों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
यातायात जागरूकता सप्ताह का @muzafarnagarpol लाइन में एसएसपी @AbhishekYadIPS व एसपी सिटी @satpal_IPS ने किया शुभारंभ। यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक। यातायात प्रभारी वीर अभिमन्यु,देवराज पंवार, निधीश राज गर्ग, विक्की चावला, पंकज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे pic.twitter.com/CsVbLIDKzo
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 1, 2020
जिससे लोग स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, और विभिन्न समस्या व दुर्घटनाओं से बचें
एसपी सिटी ने कहा की यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर के सामाजिक संगठन द्वारा भी लोगों को जागरूक करने का काम किया जाए।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी वीर अभिमन्यु समाजसेवी देवराज पंवार, निधीश राज गर्ग, विक्की चावला, पंकज गुप्ता, विशाल गोयल, अमन राजपूत नादिर राणा व आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे
