Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:हिंद मजदूर किसान समिति ने पुतला फूंककर जताया रोष

े मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हिंद मजदूर किसान समिति से जुड़े लोगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि मारन के विरोध में प्रदर्शन किया। हिंद किसान-मजदूर समिति के सदस्यों ने जुलूस निकालकर उदयनिधि मारन का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि उदयनिधि मारन ने सनातन धर्म के विरोध में अनर्गल टिप्पणी की है।

गांव मोरना में हिंद मजदूर किसान समिति से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए समिति सदस्यों ने गांव में विभिन्न स्थानों से होते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उदय निधि मारन के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

आरोप लगाया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि मारन सनातन धर्म के विरोध में अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। हिंद किसान मजदूर समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता अकारण ही सनातन धर्म को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।

राष्ट्रपति के नाम भेजे गए ज्ञापन में कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार देता है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे धर्म पर अनर्गल टिप्पणी करना शुरू कर दे।

कहा की उदयनिधि मारन ने सनातन धर्म के विरोध में टिप्पणी कर अपनी मानसिकता दर्शा दी है। प्रदर्शन करते हुए आर्य समाज से जुड़े लोगों ने दिए गए ज्ञापन के माध्यम से तमिलनाडु के मंत्री पर कार्रवाई की मांग की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 11 =