चीनी मिलो पर किसानो का भुगतान बकाया-भाकियू का धरना लगातार जारी
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ को लेकर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओ ने धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए सरकार का ध्यान किसानो की समस्याओ की और आकर्षित करने का प्रयास किया।
उल्लेखीय है कि बिजली के दामो मे बढोत्तरी, बकाया गन्ना भुगतान,खाद,बीज एवं सिंचाई आदि किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर पिछले पांच दिनो से नुमाईश मैदान स्थित विद्युत विभाग के दफ्तर पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना आज छठे दिन भी जारी रहा।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत की अध्यक्षता मे आयोजित धरने के दौरान सभी वक्ताओ ने किसानो की समस्याओ को प्रमुखता से रखते हुए सरकार पर किसानो की समस्याओ की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया।
भाकियू नेताओ का कहना है कि किसानो को बकाया गन्ना भुगतान के कारण आर्थिक तंगी से गुजरना पडा रहा है। जिस कारण आज किसान को अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने मे परेशानी हो रही है।
चीनी मिलो पर किसानो का भुगतान बकाया है। सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
