उत्तर प्रदेश

Firozabad: कर्ज से परेशान से चूड़ी कारोबारी तरुण अग्रवाल ने नहर में लगाई छलांग

Firozabad  मंगलवार को कर्ज से परेशान कारोबारी ने नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीण परेशान परिजन तो ढांढस बंधाते रहे।  

घटना उत्तर थाना क्षेत्र के छंगामल वाला बाग गांव की है। गांव निवासी तरुण अग्रवाल (41) चूड़ी का कारोबार करते थे। इस बीच उनके ऊपर कई लोगों का करीब 7-8 लाख रुपये कर्ज हो गया था। कर्ज देने वाले लोग अपना पैसा मांगते थे। इससे तरुण कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।

शाम वह घर से निकले। गांव के बाहर से निकली नहर के पास घूम रहे थे। अचानक उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो परिजन को सूचना दी। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। स्थानीय तैराकी जानने वाले लोग उन्हें ढूंढने के लिए कूदे, लेकिन पता नहीं चल सका। 

उधर, थोड़ी देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाए गए। इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि कल देर शाम को कारोबारी के नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। तलाश अभी जारी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + fifteen =