फिल्मी चक्कर

भारतीय फिल्म ‘कैटडॉग’ को Cannes 2020 में मिला इस कैटेगरी में पहला अवॉर्ड

फिल्म ‘कैटडॉग’ को कांस फिल्म फेस्टिव 2020 के स्टूडेंट सेक्शन में पहला अवॉर्ड मिला है. फिल्म का नाम आपको भले ही हॉलीवुड टाइप फिल्मों का लग रहा होगा. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये भारतीय फिल्म है. इस फिल्म को भारत एवं टेलीविजन संस्थान यानी एफटीआईआई के छात्रों ने बनाया है.

इस फिल्म सिने फाउंडेशन की कैटेगरी में चुना गया जिसको डिप्लोमा फिल्म कहा जाता है. इस फिल्म ने दुनियाभर के 444 फिल्म स्कूल की 1952 एंट्रीज को पछाड़ा. खास बात ये है कि भारत की तरफ से सिर्फ यही फिल्म गई थी.

इस फिल्म को एफटीआईआई की साल 2013 बैच की स्टूडेंट अश्मिता गुहा नियोगी ने डायरेक्ट किया और प्रतीक पमेचा ने इसके फोटोग्राफी के डायरेक्टर रहे.

इसके अलावा विनिता नेगी इस फिल्म की एडिटर, कुशल नेरुरकर साउंड डिजाइनर और नीरज सिंह प्रोडक्शन डिज़ाइनर रहे. एफटीआईआई ने ऐसे बुरे दौर में इस जीत का स्वागत किया है और इसे भारतीय पर गर्व बताया.

फिल्ममेकर और एफटीआईआई के चेयरमैन शेखर कपूर ने भी अश्मिता और उनकी टीम को बधाई दी है.

उन्होंने ट्वीट एफटीआईआई के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,”कान्स में फिल्म कैटडॉग को अवॉर्ड मिलने जीतने पर अश्मिता और टीम को ढेर सारी बधाई. यह एक बहुत ही शानदार खबर है.”

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eleven =