वैश्विक

सेना प्रमुख नरवणे को राष्ट्रपति भंडारी ने मानद उपाधि से सम्मानित किया

भारत—नेपाल के बीच नक्शा विवाद की वजह से तनाव का सामना कर रहे दोनों देशों के रिश्ते अब पटरी पर लौटते दिख रहे हैं। दोनों देशों के संबंधों को सामान्य कर मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे हैं। 

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को ‘जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ के मानद उपाधि से सम्मानित किया।

प्रमुख नरवणे 4 से 6 नंवबर के बीच नेपाल के दौरे पर हैं। नेपाल सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा के निमंत्रण पर वह वहां गए हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + fifteen =