फिल्मी चक्कर

छेड़छाड़ व मारपीट के फिल्म अभिनेता Nawazuddin Siddiqui को मिली क्लीन चिट, पत्नी को कोर्ट ने नोटिस देकर किया तलब

छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में फिल्मस्टार Nawazuddin Siddiqui को क्लीनचिट मिल गई है, जबकि वादी पत्नी आलिया सिद्दीकी को पोक्सो कोर्ट से नोटिस मिला है, जिसमें पोक्सो अदालत ने आगामी 7 अक्टूबर को पेश होकर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

अभियोजन के अनुसार गत 2012 की घटना को 2020 में आरोपी फिल्म स्टार Nawazuddin Siddiqui सहित परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ मारपीट का मामला दर्ज कराने के मामले में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने और वादी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी कोर्ट में जवाब देने के लिए पेश नहीं हुई है।

आज मामले में प्रोटेस्ट के अवसर के लिए विशेष अदालत पोक्सो-एक के जज रितेश सचदेवा ने वादिया आलिया सिद्दीकी को पुनः नोटिस जरिकर आदेश दिया कि वह मामले में अंतिम रिपोर्ट पर कोर्ट में पेश होकर जवाब दाखिल करें।

विशेष लोक अभियोजक प्रदीप बालियान ने बताया कि पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर करने से पहले पुलिस द्वारा मामले में एफआर लगने पर वादी को प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए अवसर दिया जाता है, लेकिन वादिया आलिया कोर्ट में अभी तक पेश नही हुई हैं।

बता दें कि फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने व मारपीट का मामला थाना बुढ़ाना में गत 27 जुलाई 2020 को दर्ज कराया था। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मां मेहरूनिशा, भाई फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन, मिनाजुद्दीन को आरोपी बनाया था।

बाद में सभी आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत हासिल कर ली। इसके बाद पुलिस ने भी जांच कर मामले में सभी को क्लीनचिट देकर एफआर लगा दी थी। एफआर को अभी तक पोक्सो कोर्ट ने मंजूर नहीं किया है और वादिया को प्रोटेस्ट के लिए अवसर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − eleven =