उत्तर प्रदेश

लापरवाही के चलते पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हजारों लोग डेंगू की चपेट में- अभिषेक चौधरी गुर्जर

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में डेंगू बीमारी ने महामारी का रूप धारण कर लिया है। सरकार की लापरवाही के चलते राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हजारों लोग डेंगू की चपेट में हैं 

अस्पतालों में जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है और डेंगू की रोकथाम और समुचित इलाज हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

श्री चौधरी ने कहा मेरठ ओर सहारनपुर मंडल में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश का कोई ऐसा अस्पताल नहीं है जहां डेंगू के मरीज न भर्ती हों।

एक तरफ जहां कोरोना महामारी में आम जनता आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही है वहीं डेंगू की बीमारी ने उसे और तंगहाल बना दिया है। मेरठ, मुज़फ्फरनगर, शामली,सहारनपुर में सैकड़ों से ज्यादा डेंगू पीड़ित भर्ती है,प्राइवेट अस्पतालों में भी जगह नही है,मुज़फ्फरनगर में दूधाहेडी ओर मंतोड़ी जैसे गांव में से कई कई दर्जन लोग अस्पताल में भरती है तो पूरे प्रदेश की स्थिति क्या होगी

अभिषेक चौधरी ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि डेंगू से बचाव हेतु सरकार ने गंभीरता से उपाय किये होते तो आज प्रदेश की जनता को अपनी जान को जोखिम में पड़ने से बचाया जा सकता था।

मच्छर जनित बीमारी डेंगू से बचाव हेतु सिर्फ कागजों में खाना पूर्ति की जा रही है। शासन और प्रशासन डेंगू मच्छरों के लार्वा पनपने से रोकने, दवाइयों का छिड़काव एवं मलिन बस्तियों में मच्छरदानी आदि का वितरण का कार्य नहीं किया इसी वजह से बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सका ।

श्री चौधरी ने प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से डेंगू से बचाव हेतु दवाईयों का छिड़काव, फागिंग, मच्छरदानी एवं दवाओं का वितरण आदि युद्ध स्तर करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को देने के साथ साथ डेंगू पीड़ित मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 15 =