Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एमएलसी चुनाव में जी-जान से जुटे भाजपा नेता, 12 नवम्बर तक वोट बनने का कार्य जारी

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मेरठ मंडल के एमएलसी चुनावों के संदर्भ में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मेरठ से आये चुनाव संयोजक विमल शर्मा ने बताया कि यह चुनाव पूर्व में अप्रैल माह में होने जा रहा था जो कोविड के कारण टल गया था और अब पुनः होने जा रहा है।

12 नवम्बर तक वोट बनने का कार्य जारी है ओर इस बार भाजपा ने परम्पराएं तोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्नातक वोटे बनवाने का कार्य तेजी के साथ किया है।

पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए विमल शर्मा ने कहा कि भाजपा पहले चुनाव मैदान में नहीं आया करती थी और अन्य दल इसका फायदा उठा ले जाते थे।

इस बार भाजपा जबरदस्त तरीके से चुनाव मैदान में है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध पर्चा दाखिल करेंगे ऐसे प्रत्याशियों के विरूद्ध पर्चा दाखिल होने के बाद पाटी उन्हे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने को मजबूर हो जायेगी। इसलिए बेहतर होगा कि ऐसे लोग अपना करियर मजबूत करते हुए पार्टी के विरूद्ध कार्य न करे।

उन्होंने 2 लाख 95 हजार नई वोट बनाने का आंकडा देते हुए कहा कि भाजपा की इस बार साठ प्रतिशत वोटे बन गयी है जिनमें काफी साइलेंट मोड पर भी बनी है। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कहा कि वे सवा साल से इस चुनाव के चक्कर में सक्रिय है लेकिन कोरेना के चक्कर में मामला काफी लेट हो गया है।

उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि नौ प्रत्याशी जो भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है उनके जीतने के बाद विधानपरिषद जैसे उच्च सदन में भाजपा की सरकार को कानून बनाने और पास कराने के मामले में कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्रीमोहन तायल ने किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, जगदीश पांचाल, महेशो चौधरी, डा. सुभाष शर्मा, यशपाल पंवार, विजय सैनी, सुखदर्शन िंसह बेदी, सुधीर खटीक, वीरपाल निर्वाल, अशोक बाटला, रेणू गर्ग सहित भाजपा के छोटे बड़े नेता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 9 =