Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान-ट्रस्ट के सौजन्य से 100 पीपीई किट कोरोना योद्धाओं को दी

मुज़फ़्फ़रनगर। किसान-ट्रस्ट के सौजन्य से रालोद नेता जयंत चौधरी के निर्देश पर कोरोना राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत १०० पीपीई किट कोरोना योद्धाओं के लिए रालोद नेताओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा को सुपुर्द की।

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के संदेश देते हुए रालोद नेताओ ने कहा कि जयंत जी कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर बहुत चिंतित है और ऐसे में कोरोना योद्धाओं का काम काफी जोखिम भरा है!

हम सभी का फर्ज बनता है कि उनकी सुरक्षा की आवश्यकताओं पूर्ति हेतु जो भी बन पड़े करना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा ने जयंत चौधरी की सह््रदयता से मदद के लिए हेल्थ वर्कर की ओर से उन्हें धन्यवाद किया 

कोरोना से बचाव के हेतु भी रालोद नेताओ से मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेन्स के पालन के बारे जागरूकता फैलाने के आह्वान किया।

इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, सार्थक लाटियान,आदेश तोमर, रमेश काकड़ा,रवि मन्फोडा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + eighteen =