पटाखा विक्रेताओं ने मंत्री कपिल देव को ज्ञापन सौंपा, बिक्री नहीं होती है तो आत्महत्या करने पर मजबूर
मुजफ्फरनगर। पटाखा विक्रेताओं की मांगां को लेकर राज्यमंत्री कपिलदेव के गांधी नगर स्थित आवास पर धरना दिया तथा एक ज्ञापन मंत्री कपिलदेव को दिया। उनका कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है
तो इस पर रोक लगाना गलत है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही ग्रीन पटाखे के लिए सरकार टैक्स वसूल चुकी है। दूसरी ओर पटाखा व्यवसासियों ने जो पटाखे इन निर्देशों के अनुसार खरीदे हैं उनकी बिक्री नहीं होती है तो वे आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे।
राज्यमंत्री @KapilDevBjp के आवास के बाहर धरने पर बैठे मुज़फ्फरनगर के पटाखा व्यवसाई pic.twitter.com/xtVHeIQPRZ
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 10, 2020
पश्चिमी क्षेत्र आतिशबाजी विक्रेता वैलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में यह पटाखा व्यवसायी धरने पर हैं। संगठन ने निर्णय लिया था कि नेशनल गीन ट्रीब्यूनल एवं सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार तैयार किए गए ग्रीन पटाखे ही बेचेंगे।
यह पटाखे मार्केट में आ चुके हैं। दीपावली पर उन्हीं की बिक्री की जायेगी व प्रदूषण रहित दिवाली मनाई जाएगी इसलिए ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति मिलनी चाहिए।
महासचिव मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि विश्व में कोरोना महामारी के चलते दीपावली पर ग्रीन पटाखे ही छुड़ाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन अग्रवाल महासचिव मधुसूदन अग्रवाल कोषाध्यक्ष ललित गोयल, सुमित अग्रवाल, रविकान्त अग्रवाल, अरुण जैन , संदीप गर्ग, राजीव, गौरव समेत बडी संख्या में पटाखा व्यापारी मौजूद रहे।
