Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक, कई प्रस्ताव पास: पार्किंग ठेके की स्वीकृति

मुजफ्फरनगर। पालिका सभाकक्ष में पालिका बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा उपस्थित अपने सहयोगी सभासदगण, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया बंधुओं तथा सम्मानित नगर वासियों को दीपावली महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से बोर्ड की बैठक की शुरुआत की गई।

निर्गत एजेंडे पर चर्चा के दौरान विपुल भटनागर सभासद के द्वारा नगर में गृहकर एवं जलकर के संबंध में वृद्धि के प्रस्ताव पर चर्चा की तथा कहां गया कि पूरे सदन द्वारा विचार विमर्श करके सहमति कर प्रस्ताव तैयार किया गया है जिस पर माननीय सभासदगण के हस्ताक्षर है।

इसे विशेष प्रस्ताव के रूप में सदन पारित करता है। इस पर राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, पवन कुमार सफीक अहमद, अरविंद धनकर सभासदगण द्वारा के साथ पूरे सदन ने मेज थपथपाकर प्रस्ताव पारित किया गया।

गत कार्रवाई की पुष्टि के साथ-साथ चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें प्रस्ताव संख्या ३९४ को निरस्त किया गया तथा प्रस्ताव संख्या ३९६ को स्थगित करते हुए आगे आहूत होने वाली बोर्ड बैठक में एजेंडा में प्रस्ताव सम्मिलित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

अध्यक्ष महोदय की आज्ञा से अन्य विषयों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विश्वदीप कौशिक को प्रोत्साहन के रूप में अंकन २५००० का अनुदान स्वीकृत किया गया तथा शहर श्मशान घाट को पूर्व में वार्षिक रूप से अंकन ११००० का अनुदान दिया जाता था जिसे बढ़ाकर ३१००० वार्षिक की स्वीकृति प्रदान की गई

साथ ही ३ पार्किंग के ठेके जिनकी नीलामी नहीं हो पाई है, उन्हें निरस्त किया गया द्यसाथ ही टेंपो का शेष अवधी का ठेका एवं चिकित्सालय के पास पार्किंग ठेके की स्वीकृति प्रदत की गई।

इसी बीच आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी जिन्हें संबंधित कंपनी के द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्य का भुगतान नहीं किया गया वह कर्मी जबरन पालिका सभाकक्ष में घुस गए और पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गई।

काफी देर तक समझाने के बाद राष्ट्रीय गान से बोर्ड बैठक का समापन किया गया। आज की आउट बोर्ड बैठक में श्रीमती संगीता श्रीमती सपना मलिक विकल्प जैन, प्रवीण मित्तल, इरफान सभासदगण के अतिरिक्त एसके बिट्टू एवं कपिल पाहुजा, राजू त्यागी माननीय नामित सदस्य अनुपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + four =