Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रमानागर ने किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा पत्र

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव श्रीमति रमानागर ने गन्ना किसानो के हित मे गन्ना आयुक्त लखनऊ को लिखे पत्र मे मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली चीनी मिल से संबंध तीन क्रय केन्द्र जो टिकौला स्थानान्तरित किए गए थे उनके इनडेंट न जारी करने की सम्बन्ध की मांग की।

रालोद की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर ने गन्ना आयुक्त लखनउ को लिखे पत्र मे अवगत कराया कि गन्ना आयुक्त लखनऊ द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद के खतोली मिल से संबंध तीन क्रय केंद्र (ककरोली ३ कटिया व तेवडा)जो टिकोला मिल को आवंटित किए गए हैं

आज चार या पाँच दिन व्यतित हो जाने के बाद भी जहाँ तक मेरी जानकारी है संबधित किसानों का डाटा खतोली मिल से टिकोला मिल को नहीं सथातरित हों पाया है

आप भली भांति परिचित हैं गन्ना किसानों को अपना गन्ना समय पर मिलो को देने के लिए प्रयासरत रहते हैं आप सवयं इसके लिए प्रयासरत रहते हैं व गन्ना किसानों को आनी वाली आपूर्ति संबधित परेशानियों का आपने समाधान किया है

किसानों का डाटा खतोली मिल से टिकोला मिल को सथातरित न होने से किसानों की पर्ची ज़ारी नहीं हो पा रहीं ओर किसानों को गेहूं की बुआई में विलम्ब हो रहा है

रालोद नेत्री रमानागर ने मांग की कि अपने स्तर से अविलंब किसानों की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कराए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eighteen =