Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मोहल्ला सराफान में दुकान में आग से नुकसान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली के मोहल्ला सराफान में किराना की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। दुकान में राख हुए सामान को देखकर दुकानदार की तबीयत बिगड़ गई। दुकान के भीतर सामान के साथ बहीखाते भी जलकर नष्ट हो गए। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। पुलिस ने भी छानबीन की है।

मोहल्ला शराफत निवासी मुजम्मिल आठ वर्ष से घर के निकट ही किराना की दुकान कर रखा है। बुधवार देर रात दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी तुरंत दुकान मालिक को दी गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तत्काल अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की गई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकानदार मुजम्मिल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दुकान के भीतर रखा सभी फर्नीचर, खाद्यान सामग्री समेत बहीखाते जलकर नष्ट हो गए। लगभग तीन लाख रुपये के अधिक का नुकसान हुआ है।

दुकान के भीतर सामान नष्ट हुआ देखकर मुजम्मिल की तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर गया। जिसे लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार दिलाया। पालिका के सफाई कर्मचारी नेता सुधीर वाल्मीकि ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 20 =