Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Bhopa: वरात्रि एवं मेला शुभारंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Bhopa। नवरात्र उत्सव शुरू हो गया है घर-घर माता रानी की पूजा अर्चना करने में श्रद्धालु जुट चुके है इसी के साथ साथ सहारनपुर में सिद्धपीठ माता रानी के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु जा रहे है।

नवरात्रों के चलते सहारनपुर के सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी में पहले नवरात्रि एवं मेला शुभारंभ में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर रवाना हुए। यहां मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को शाल ,पटका कुबेर लक्ष्मी का पेड़ सहित स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत करने वालो में जिला पंचायत अध्यक्ष,डॉ.वीरपाल निर्वाल,मन्त्री कपिल देव अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,यशपाल पँवार, प्रदीप निर्वाल, रामकुमार शर्मा,अमित राठी,डॉ.वीरपाल सहरावत,सतनाम बंजारा, बृजवीर सिंह,मनोज कुमार,विजय राठी,वैभव त्यागी जिला मन्त्री सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रों के दौरान मेरा सौभाग्य है कि मैं सहारनपुर स्थित सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर जा रहा हूं वहां जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा न्योता दिया गया था जब भी कभी सहारनपुर या आसपास आना होता है तो मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर धर्म लाभ उठाते हैं।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 13 =