उत्तर प्रदेश

Mathura: बंद मकान में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला

Mathura कोतवाली क्षेत्र स्थित चूना कंकड में 15 अक्तूबर की सुबह बंद मकान में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। यहां नाना के मकान में रहता था। काफी समय पहले तांत्रिक क्रियाकलापों में लिप्त था। वर्तमान में मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय के अनुसार चौकी बंगालीघाट के अंतर्गत चूना कंकड़ होली गली में रहने वाला 45 वर्षीय बालकृष्ण वार्ष्णेय उर्फ बालों पुत्र कल्याण दास मूलरूप से अलीगढ़ की बैंक काॅलोनी का रहने वाला था। वह मथुरा में नाना के मकान में आकर रहने लगा था। नाना-नानी की मौत हो चुकी है। उसके चार मामा हैं, जो कि अलग रहते हैं। रविवार को आस पड़ोस के लोगों ने मकान से बहुत अधिक बदबू आने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। 

मकान का गेट तोड़ अंदर घुसी तो शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जो कि करीब 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हुआ। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है, मगर आत्महत्या के क्या कारण रहे, इसको लेकर कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने एलएलबी भी की थी। पुलिस मकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे यह स्पष्ट होगा कि मकान कितने दिन से बंद था। घर में आखिरी बार कौन आया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21871 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eleven =