Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: नहीं हो रहा किसानों की समस्याओं का निस्तारणः त्रिलोक त्यागी

Muzaffarnagar। मौजूदा सरकार मे किसान, मजदूर की अनदेखी हो रही है। खाद, बीज, सिंचाई आदि के मंहगा हो जाने से खेती घाटे का सौदा साबित हो रहा है। किसान का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नही हो पाया है। जिससे किसान को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे रालोद के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रदेश की हालत बहुत खराब है। प्रदेश ही नही बल्कि देश मे किसान, मजदूर, गरीब सभी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होने कहा कि योगी जी प्रदेश मे रामराज की बात करते हैं। परन्तु यहां गरीब, किसान सभी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। नए गन्ने का सीजन आ चुका है।

परन्तु अभी भी किसानो का गन्ना भुगतान बकाया है। उन्होने कहा कि लोकदल मांग करता है कि किसानो को मिल मालिको से बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। उन्होने कहा कि भाजपा शासन मे किसान की आय घटी है। जबकि भाजपा ने सरकार मे आने से पहले वायदा किया था कि यदि भाजपा सरकार बनी तो किसानो की आय दोगुनी होगी। परन्तु किसानो की आय पहले से भी कम हो गई है।

क्योंकि खाद व डीजल के दाम बढने से किसानो को काफी परेशानी उठानी पड रही है।उन्होने मांग की है कि किसान का कर्ज माफ किया जाए। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मे अमीर और अमीर हो रहा है। तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा पर शिक्षा माफियाओ का राज है। उन्होने कहा कि गांव गांव मे जो सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूल हैं उनकी हालत बद से बदतर है। उन्होने मांग की है कि शिक्षा का स्तर उठाने के लिए सरकारी स्कूलो की हालत मे सुधार किया जाए। श्री त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मे बुलडोजर का दुरूपयोग हो रहा है।

उन्होने कहा कि यह इस्तेमाल धर्म व जाति देखकर नही होना चाहिए। प्रदेश मे रालोद मजबूत हो रहा है। यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो गन्ना किसानो का भुगतान तुरंत किया जाएगा व किसान मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा।

प्रेसवार्ता मे रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान व विधायक अनिल कुमार ने जानकारी दी कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आगामी 26 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर मे पधार रहे हैं जहां ग्राम बसेडा, पुरबालिया व काकडा मे एशियाड खेलो के पदक विजेता अर्जुन देशवाल, किरण व विनित को सम्मानित करेंगे।
प्रेसवार्ता मे घोषणा की गई कि बसपा छोडकर रालोद मे शामिल हुए जियाउर्रहमान का स्वागत किया गया। उन्होने बताया कि करीब जिलाउर्रहमान के साथ सैकडो लोग बसपा से रालोद मे शामिल हुए।

प्रेसवार्ता मे मुख्य रूप से राजपाल सिंह बालियान,रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, अनिल विधायक,पूर्व मंत्री योगराज सिह, अजित राठी, प्रभात तोमर, राजेश्वर त्यागी, रामनिवास पाल, रामअवतार त्यागी, शेखर त्यागी, पूर्व सभासद नौशाद अहमद, सलीम त्यागी, जियाउर्रहमान मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 5 =