स्थायी लोक अदालत हेतु रीडर/पेशकार व चपरासी के पद पर आवेदन आमंत्रितः जिला जज
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव शर्मा ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पत्रांक संख्या १७३७/एसएलएसए-५/२००२(५)२०१६ दिनांकित ०४ नवम्बर २०२० के अनुक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में स्थापित स्थायी लोक अदालत हेतु रीडर/पेशकार व चपरासी के पद पर आवेदन आमंत्रित किये जायेगे।
रीडर/पेशकार के एक पद पर, अहर्ता एवं मानदेय जिला न्यायालय अथवा कलक्ट्रेट न्यायालय के ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु ६५ वर्ष से कम हो तथा अंकन ९०००/-रू० प्रतिमाह के निश्चित मानदेय व चपरासी के एक पद पर जिला न्यायालय अथवा कलक्ट्रेट न्यायालय के ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु ६५ वर्ष से कम हो तथा अंकन ७०००/- रू० प्रतिमाह के निश्चित मानदेय पर।
इन पदधारकों को अधिकतम दो वर्ष के लिए अनुबन्ध पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी। जिला न्यायालय अथवा कलक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐेसे शासकीय सेवक, जिनकी आयु आवेदन की अन्तिम तिथि को ६५ वर्ष से कम हो
निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए जनपद न्यायाधीस मुजफ्फरनगर के प्रशासनिक कार्यालय मे दिनांक ०१.१२.२०२० की सांय ५ बजे तक प्राप्त करा दे। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नही किया जायेगा।

