उत्तर प्रदेश

Hathras: फर्जी जाति प्रमाणपत्र- विधायक अंजुला के खिलाफ दर्ज परिवाद में 27 नवंबर को सुनवाई

Hathras भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशवदेव गौतम द्वारा हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर के जाति प्रमाणपत्र के फर्जी होने का आरोप लगाते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट में दर्ज कराए गए परिवाद में अब 27 नवंबर को सुनवाई होगी। विधायक पक्ष को तलब करने के लिए बहस के लिए यह तारीख नियत की गई है।

उल्लेखनीय है कि परिवादी पंडित केशवदेव गौतम ने एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।

विधायक ने अपना जाति प्रमाणपत्र मायके की जाति को छिपाकर ससुराल की जाति के आधार पर फर्जी रूप से तैयार कराया है, जबकि किसी भी महिला का जाति प्रमाणपत्र ससुराल पक्ष से नहीं माना जाता, उसके मायके से ही बनाया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − one =