उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: पिपराइच इलाके में हत्या किए गए बलिराम, खेत में फेंकी गई लाश मिली

Gorakhpur News पिपराइच इलाके गुलरिहा गांव के पतरका टोला निवासी बलिराम उर्फ बल्ली निषाद (70) की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनकी लाश घर से कुछ दूरी पर खेत में मिली। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से घर से लापता थे। पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। दायां कान भी काटकर अलग कर दिया गया था और सीने की हड्डियां भी टूटी मिलीं हैं।

आशंका है कि सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या से पहले मारपीट की गवाही भी दे रही है। उधर, घटना की सूचना के बाद एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या में घर के करीबी के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है।

बलिराम निषाद गांव में बन रहे एक मकान की चौकीदारी करते थे। 27 अक्तूबर की शाम शौच करने की बात कहते हुए घर से निकले थे और तभी से लापता थे। परिजनों ने आसपास तलाश के बाद रविवार को पिपराइच थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि सोमवार की सुबह बलिराम की लाश घर से महज 200 मीटर की दूरी पर खेत में मिल गई।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार, बलिराम अपने पांच बेटों में से बड़े बेटे के साथ रहते थे। कुछ दिन से पहरेदारी स्थल पर ही खाना मिल जाता था। दिन-रात वह निर्माणाधीन मकान पर ही रहते थे। पुलिस घर के विवाद व दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 12 =