वैश्विक

Mukesh Ambani को धमकी भरा तीसरा ईमेल मिला

Mukesh Ambani को फिर एक बार धमकी दी गई है. जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति के नाम से उन्हें धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है. पुलिस ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी और बताया कि अंबानी की कंपनी को सोमवार को यह ईमेल मिला है. आपको बता दें कि चार दिन के अंदर Mukesh Ambani को भेजा गया धमकी भरा यह तीसरा ईमेल है.

इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहला ईमेल भेजे जाने के बाद अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस ईमेल में 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. शनिवार को कंपनी को 200 करोड़ रुपये मांगने वाला एक और ईमेल मिला था.

धमकी को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल भेजा गया. इस ईमेल को भेजने वाले व्यक्ति ने यह रकम दोगुनी कर दी. मुंबई पुलिस, अपराध शाखा और साइबर दल जांच में लगे हुए हैं. ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने का काम जारी है. आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल करने के आरोप में पिछले साल बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को दबोचा था. आरोपी ने मुंबई के ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स ने पिछले ईमेल में इस बात का जिक्र भी किया गया था कि उसके पास सबसे अच्छे शार्प शूटर्स मौजूद हैं. इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश कर रही है. धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है- IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India’

Mukesh Ambani को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी. तब दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन किया था और कहा था कि वो अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और दोनों बेटों को भी जान से मार देगा. आरोपी ने इसी के साथा अंबानी के घर एंटीलिटा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी जिससे हड़कंप मच गया था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 7 =