उत्तर प्रदेश

डॉक्टर निशा सिंघल की बेरहमी से हत्या: शिवम पाठक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

आगरा के कमलानगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में डॉक्टर निशा सिंघल की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई। मृतका के मासूम बच्चों ने जब आंखों देखी बताई तो लोग सिहर उठे।

बच्चों के अनुसार आरोपी युवक ने मोबाइल पर एप डाउनलोड करते-करते अचानक चाकू से हमला कर डॉक्टर निशा का गला रेत दिया था। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी और डेढ़ घंटे तक तड़पती रहीं।

दोनों बच्चों ने दूसरे कमरे से इस खौफनाक मंजर को देखा। आरोपी ने बच्चों को भी मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने बेहोश होने का ड्रामा किया, जिससे आरोपी ने उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया। 

कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की।

उसने डॉक्टर की बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।

हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया।

वह आधे घंटे में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में निशा का काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। बच्चों को भर्ती किया गया है। बच्चों को गले पर चाकू से वार किए गए हैं। 

डॉ. निशा सिंघल के बच्चों ने पुलिस को बताया है कि टीवी रीचार्ज के लिए आए युवक ने मां से कहा था कि वह आज उनकी सारी टेंशन खत्म कर देगा और अगले ही पल उसने चाकू से गला रेत दिया।

वे पास के कमरे से यह देख रहे थे। युवक ने मां से मोबाइल लेकर कहा था कि वह एप डाउनलोड कर रहा है जिससे टीवी रिचार्ज किया जा सकता है, इसके बाद आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =