उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में कल चक्काजाम, किसानों के समर्थन में भाकियू ने भी भरी हुंकार

मुजफ्फरनगर। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किये गये बल प्रयोग की निंदा करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आज आंदोलन का ऐलान करते हुए दिल्ली देहरादून हाईवे चक्काजाम करने की तैयारी का आह्नान किसानों से किया है।

गुरूवार को उन्होंने शहर के सरकूलर रोड स्थित अपने आवास पर किसानों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए 27 नवम्बर को हाईवे पर चक्काजाम का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेशव्यापी इस आंदोलन के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर में कल नावला कोठी ही चक्का जाम आंदोलन कर मुख्य केन्द्र रहेगा। राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए कहा कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कोठी के पास राजमार्ग को पूरी तरह जाम किया जाएगा

और किसान अपने खाने पीने के सामान के साथ मौजूद रहेगा। जो भी राष्ट्रीय स्तर पर किसान संगठनों द्वारा निर्णय लिया जाएगा उसका पालन होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =