Muzaffarnagar News: महिलाओं का सम्मान करे व हिंसा से रहे दूर-पुलिस अधीक्षक अपराध
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का अनुस्मरण कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई गई।
संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए कहा गया कि हम सभी को भारतीय संविधान के अनुसार कार्य करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं लगन से करना चाहिये तथा ऐसे कृत्य से दूर रहना चाहिये जिससे किसी भी प्रकार से संवैधानिक उपायों की उपेक्षा अथवा उल्लंघन की संभावना हो। २६ नवम्बर १९४९ को ०२ वर्ष ११ माह १८ दिन में भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था
जिसे संविधान प्रारुप समीति के अध्यक्ष डॉ० भीमराव अम्बेडकर द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया जिसे २६ जनवरी १९५० को भारत में लागू किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता, एकता व अखण्डता की रक्षा करने, महिलाओं का सम्मान करने, हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढाने, सामाजिक सांस्कृतिक संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, व्यक्तिगत व सार्वजनिक गतिविधियों में उत्कृष्ता बढाने, सभी को शिक्षा का समान अवसर प्रदान करने और स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं शाखाओं में थानाध्शाखा प्रभारी द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का अनुस्मरण कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई गई।

