Haryana: कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में MBBS इंटर्न और जूनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर भिड़े
Haryana करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तड़के सुबह काफी हंगामा देखने को मिला. ये हंगामा किसी मरीज के इलाज को लेकर नहीं, बल्कि, वहां के स्टाफ के बीच हो गया.
एक पक्ष था एमबीबीएस इंटर्न्स का और दूसरा जूनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर का. वहां पर जूनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर्स को फ्लैट मिले हुए हैं. वहां पर जन्मदिन को लेकर पार्टी चल रही थी, जिसके बाद वहां पर तड़के सुबह हंगामा हो गया. गाड़ी साइड करने को लेकर एमबीबीएस इन्टर्नस डॉक्टर्स और जूनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर्स आपस में भिड़ गए.
एक बार दोनों गुटों को शांत करवा लिया गया था लेकिन उसके बाद दोबारा हंगामा हो गया.दोनों पक्षों के 2,3 लोग घायल हुए हैं, वहीं गाड़ी भी तोड़ी गई है.
हालांकि दोनों ही पक्षों में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है. घायलों को कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पूरा मामला सिक्योरिटी नोडल अधिकारी के संज्ञान में भी है.

