उत्तर प्रदेश

शामली में स्कार्पियों कार सवार की गोली मारकर हत्या, सनसनी फैली-भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसपी

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र में गागौर रोड़ पर ईख के खेत के किनारे खड़ी कार में गोली लगा शव मिलने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गयी। जिसमें व्यक्ति की पहचान झिंझाना निवासी व्यापारी के रूप में हुई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच की गयी। एसपी के निर्देशन में घटना की जांच के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।बुधवार सवेरे करीब 8 बजे थाना झिंझाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा झिंझाना से गागौर जाने वाले रोड के किनारे ईख के खेत में खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर यूपी 19 एफ 7907 के पास एक व्यक्ति का गोली लगा शव पड़ा है।

सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक झिंझाना हमराह फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां मृतक के संबंध में आवश्यक छानबीन कर मृतक की पहचान कराई गई।

जिसकी पहचान राजकुमार शर्मा पुत्र कृष्ण पाल निवासी कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होने मौके पर डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराये। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के अनावरण के लिए थाना झिंझाना की 2 टीम, एसओजी एवं सर्विलांस को लगाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − one =