Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिशन शक्ति के अंतर्गत “हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’ द्वितीय कार्यक्रम का ऑफलाईन एवं आनलाईन आयोजन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे की अध्यक्षता मे आज मिशन शक्ति के अंतर्गत “हक की बात-जिलाधिकारी के साथ” द्वितीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में सफलतापूर्वक ऑफलाईन एवं आनलाईन आयोजित हुआ। पूर्व में यह कार्यक्रम दिनांक 25 नवम्बर, 2020 को आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में एक हजार से अधिक महिलाओंध्बालिकाओं द्वारा ऑफलाईनध्ऑनलाईन प्रतिभाग किया। लगभग 50 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा जिलाधिकारी से प्रश्न पूछे गये।

जिलाधिकारी ने सभी प्रश्नों एवं शिकायतों का तत्काल निराकरण किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती सुचित्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का  ऑनलाईन प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न, जैसे शिक्षा, सुरक्षा, यौन हिंसा, छेडछाड, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं इत्यादि मुद्दो पर पूछे गये, जिनका कार्यक्रम उपस्थित विशेषज्ञांध्अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर निराकरण एवं उचित जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम में विभिन्न बालिकाओं एवं महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कैरियर इत्यादि से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गये।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक बालिका के प्रश्न कि आई0ए0एस0 ऑफिसर बनने के लिए एक गरीब परिवार की लडकी बिना कोचिंग लिये किस प्रकार तैयारी करे के प्रश्न का उत्तर दोनो अधिकारियों ने बारी-बारी से दिया

विस्तार से परीक्षा की तैयारी के बारे में बालिकाओं को बताया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओंध्बालिकों को किसी प्रकार की हिंसा से बचाव हेतुध्जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उचित जानकारी प्रदान करते हुए

 कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु धन्यवाद दिया गया। जनपद के विभिन्नविद्यालयोंध्कॉलेजोंध्आगनबाडी सेन्टरोंध्आशाओं के माध्यम से कार्यक्रम का ऑनलाईन प्रसारण कराया गया।

कार्यक्रम में अतिथि विशेषज्ञ के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, श्री अभिषेक कुमार नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर श्री गजेन्द्र कुमार, मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर डा0 मनोज कुमार, सुश्री प्रगति कैरियर काउंसलर, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा प्रभारी एन्टीरोमिया टीम, श्री राजेश चौधरी अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्री शिवेन्द्र कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशनध्जिला बाल संरक्षण इकाईध्महिला शक्ति केन्द्र कार्यालय से श्रीमती नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, श्रीमती हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती रेनु सिंह जिला समन्वयक, श्रीमती बिलकीश जहां काउंसलर, श्रीमती पूजा देवी सामाजिक कार्यकर्ता, श्री सचिन कुमार आंकडा विशलेषक

श्री संजय कुमार यादव कनिष्ठ सहायक, मौ0 आरिफ काम्प्यूटर ऑपरेटर, श्री पूरनमल, श्री नाथीराम, श्री अजय कुमार इत्यादि एवं श्री शाहवेज सचिव ह्यूमेनिटी वैलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम के संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =