Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शामली पुलिस चौकी क्षेत्र के हनुमान चौक पर हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार महिला बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली पुलिस चौकी क्षेत्र के व्यस्ततम हनुमान चौक पर आज सुबह उस समय लोगो का हुतुम लग गया कि जब सफाई टैंक की चपेट मे आकर बाईक सवार बुजर्ग महिला की मौत हो गई।

इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि इस घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

नागरिको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने से कोतवाली पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा इस दौरान घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतका के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल की जा रही है ताकि उसके परिवारजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित रहे। यह मामला आज दिनभर हनुमान चौक के आसपास के दुकानदारों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 15 =