समाचार
मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा नेता की इकलौती बेटी ने अपने पिता और पति पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा नेता की इकलौती बेटी ने अपने पिता और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में एफ आई आर कराई है लेकिन पिता के रसूख के चलते पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
बता दें कि मुजफ्फरनगर के समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी रेवती नंदन जो वर्तमान समय में भाजपा के नेता है उनकी इकलौती पुत्री शालू ने लगभग 20 वर्ष और उत्तराखंड के रहने वाले विकास नाम के युवक से लव मैरिज की थी। शालू और विकास के दो बच्चे भी हैं शालू का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति विकास उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता रहता था। हद तब हो गई जब विकास ने शालू के पिता रेवती नंदन के साथ मिलकर शालू के बैंक अकाउंट और एलआईसी पॉलिसी से लाखों की नगदी बैंक की मिलीभगत से निकाल ली। शालू और विकास का मुजफ्फरनगर कोर्ट में तलाक का मामला भी सुनवाई के करीब है। शालू ने कई बार पुलिस में अपने पति और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन पिता के रसूखदार और भाजपा के नेता होने के कारण पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है लिहाजा शालू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपना दर्द बयां किया है।
सडक हादसे मे मासूम बच्चे की मौत
चरथावल। सडक हादसे मे मासूम बच्चे की मौत हो गई। दिन निकलने के साथ हुए इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया और देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुल्हैडी महाबलीपुर मार्ग पर आज सुबह करीब 6 बजे टै्रक्टर-ट्राली से गिरने पर ट्राली के पहिये के नीचे दब जाने से बालक सददाम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने बालक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। सददाम की मौत की खबर मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी और मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी गांव मे पहुंच गई। ग्रामीणो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के बालक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनो को सौप दिया। गमगीन माहौल के बीच सददाम का शव दोपहर के वक्त सुपुर्दे खाक कर दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
वृद्ध महिला ने आत्महत्या के इरादे से मोतीझील में छलांग लगाई
मुजफ्फरनगर। तनावग्रस्त चल रही एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या के इरादे से शामली रोड स्थित मोतीझील मे आग छलांग लगा दी। उधर से जा रहे राहगीरो मे इस हादसे से हडकम्प मच गया। और देखते ही देखते अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने पुलिस को भी इस हादसे से अवगत कराया। राहगीरो ने वृद्धा की जान बचाते हुए तुरंत ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा गया। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। यह मामला आज काली नदी पर फल सब्जी बेचने वालो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ अभियान चलाया
तितावी। पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे स्थानीय पुलिस ने थाना प्रभारी कपिलदेव के नेतृत्व मे बिना मास्क वाले व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के बढते प्रकोप की रोकथाम के लिए तितावी पुलिस ने बिना मास्क लगाये बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। वहीं दूसरी और थाना प्रभारी कपिलदेव ने कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के मददेनजर लोगो से मास्क लगाने की अपील की। पुलिस ने बघरा बस स्टैण्ड पर चैकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने दो शातिर दबौचे
बुढ़ाना। पुलिस ने एक शातिर बदमाश जो कि गैंगस्टर में वांछित चला आ रहा था, उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा है तथा वहीं उसके पास से अवैध शस्त्र व कारतूस भी बरामद किया है थाना बुढाना पुलिस द्वारा गैंगेस्टर में वांछित ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-चांद पुत्र रमजानी उर्फ रफीक नि० ग्राम उलधन थाना खरखौदा जनपद मेरठ, गुलबहार पुत्र इस्तकार नि० ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी मु०नगर। जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगण थाना बुढाना पर पंजीकृत गैंगेस्टर के अभियोंग में वांछित अपराधी है तथा दोनों पर चोरी, गैंगेस्टर आदि के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
विकलांग का शव मिलने से फैली सनसनी
बुढ़ाना। आज शुक्रवार की सुबह बुढ़ाना कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर एक विकलांग व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज़ शुक्रवार की सुबह कस्बा बुढ़ाना के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर एक विकलांग व्यक्ति की आकस्मिक मौत हो गयी। तब इसकी सूचना बुढ़ाना पुलिस को किसी के माध्यम से मिली तो मौके पर बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह आये। उन्होंने मौके पर जमा भीड़ से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक विकलांग व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। तब उन्होंने इसकी सूचना जमीयत उलमा-ए-हिंद हिन्द बुढ़ाना के नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन करबला को दी तो वे बुढ़ाना नगर पंचायत के सदस्य मौहम्मद राशिद मंसूरी और मौलाना शोयब को इसकी जानकारी दी तो वे भी मौके पर आये लेकिन वे भी शव की शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक ठंड से मरा है इसकी चर्चा यहां पर जोरों शोरों से है लेकिन प्रशासन से इस बात से इंकार किया है। बुढ़ाना पुलिस ने अज्ञात मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 हरेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 मशकूर अली द्वारा वॉछित अभियुक्त विनोद शर्मा पुत्र कृष्ण स्वरूप शर्मा निवासी ई-41/01 शताब्दी नगर थाना परतापुर जनपद मेरठ को मन्सुरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 श्री वीरसिंह द्वारावॉछित अभियुक्त मिथुन पुत्र समरपाल निवासी ग्राम बहुपुरा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना ककरौली पर उ0नि0 शीतल शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त पंकज भाटी पुत्र विजयपाल निवासी मारवाडी बस्ती पहाडगंज दिल्ली को बेहडा सादात चौराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 महेश सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त विशान्त पुत्र विशम्बर निवासी ग्राम बसधाडा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पर उ0नि0 प्रताप सिंह द्वारा अभियुक्त अरूण पुत्र देवीसिंह निवासी ग्ररम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को ग्राम सठेडी अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 रजिस्टर, 01 पैन, व 2100 रूपए नकद बरामद किए गए।
मोबाईल चोर को लोगों ने धुना
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली स्टैंड चौकी के पास ईदगाह मोहल्ले का एक युवक अपने मोबाइल पर बात कर रहा था तभी एक युवक ने बात कर रहें युवक का मोबाईल छीन कर भागने का प्रयास करने लगा तभी लोगो ने उक्त मोबाईल छीन कर भाग रहे युवक को पकड़ा तथा उक्त मोबाईल चोर युवक को लोगो ने ऐसा सबक सिखाया कि संभवत वह अब चोरी की वारदातों को हमेशा के लिये छोड़ दे तथा रंगे हाथों पकड़े गये मोबाईल चोर को लोगो ने जमकर अपना गुस्सा निकाला और उसकी मौके पर ही खूब पिटाई कर डाली तथा उक्त मोबाइल चोर को शामली स्टैंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
5 व 6 दिसम्बर को पावर कारपोरेशन की मंशा के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु इस मण्डल के अधिन क्षेत्र में कैम्पों का किया जायेगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल मुजफ्फरनगर ने बताया कि पावर कारपोरेशन की मंशा के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु इस मण्डल के अधीन क्षेत्र में 05 दिसम्बर को विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम मुजफ्फरनगर के रूडकी रोड, गांधी कालोनी उपकेन्द्रो तथा ग्राम शेरपुर एवं बागोवाली, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-द्वितीय मुजफ्फरनगर के रसूलपुर एवं ककरौली उपकेन्द्रो तथा विद्युत नगरीय तिरण खण्ड- तृतीय मुजफ्फरनगर के शामली रोड, नुमाईश ग्राउण्ड एवं शेरनगर उपकेन्द्रो तथा सुजडू जहांगीर पट्टी एवं दिनांक 6 दिसम्बर को विद्युत नगरी वितरण खण्ड-प्रथम मुजफ्फरनगर के मिमलाना, जिला अस्पताल, जानसठ रोड उपकेन्द्र तथा ग्राम रथेडी में विद्युत नगरीय वितरण खण्ड द्वितीय मुजफ्फरनगर के बरला एवं सिखेडा उपकेन्द्रो तथा विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तृतीय मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड, महावीर चौक उपकेन्द्रो, करीम नगरख् बिलासपुर एवं कुकडी ग्रामों में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इस कैम्पों में उपखण्ड अधिकारीध्अधिशासी अभियन्ता कार्मिकों के साथ उपस्थित रहेगे। कैम्पों के दौरान उपभोक्ताओं के बिल रिवीजन, उनके मीटर एवं नवीन संयोजन की शिकायतों का निस्तारण एवं उपभोक्ताओं के बिल जमा कराये जायेगे। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों में पहुंचकर बिल ठीक कराने, मीटर व नये संयोजन की शिकायतों का निस्तारण कराये एंव अपनें बकाया के बिल जमा कराते हुए कैम्पों का अधिक से अधिक लाभ उठाये।
घर में सांपों के निकलने से मचा हडकंप
बुढ़ाना। एक घर में सांपों का निकलना जारी है। पूरा परिवार दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना ब्लाक के गांव अलीपुर अटेरना में आज निरंकार कुमार के घर शुक्रवार की सुबह फिर से पीले रंग का एक सांप निकला। इससे पहले इसी घर में लगभग तीन माह में दस सांप पीले रंग के ही निकल चुके हैं। जिनमें से कुछ सांपों को मार दिया गया तो कुछ को बोतल में डालकर जंगल में छोड़ दिया गया। आज जो सांप निकला वह बाथरूम में कुंडली मारे बैठा था। तब परिवार के एक सदस्य की चीख निकल गई। आनन फानन में मौहल्ले के लोग भी मौके पर आ गये। तब काफी प्रयासों के बावजूद इस सांप को किसी तरह से बोतल में बंद करके दूर जंगल में छोड़ दिया गया है। निरंकार कुमार ने बताया कि लगभग तीन माह में हमारे घर से एक ही रंग के दस सांप निकल चुके हैं। सांप कभी बाथरूम तो कभी बेडरूम तो कभी अलमारी तो कभी चौक तो अभी वाशिंग मशीन के आसपास निकल जाता है। बच्चे भी इन सांपों के निकलने की दहशत से परेशान हैं। इन सांपों के निकलने पर ओझाओं को बुलाकर दिखाया गया लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रात भर नींद भी नहीं आती और यही लगा रहता है कि ना जाने कहां पर जहरीला सांप दिख जाये।
पुलिस ने सटेलची दबौचा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर के आदेशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एस.पी.आर.ए. व सी.ओ. फुगाना महोदय के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष भौराकलां विनय शर्मा के नेतृत्व मे थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाते हुए अभियुक्त सुनील पुत्र बिजेंद र्निवासी ग्राम व थाना भोराकला जनपद मुश नगर को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई दिनेश कुमार, का०प्रमोद कुमार, कपिल, कपिल देव शामिल है। आरोपी के कब्जे से पर्चा सट्टा गत्ता पेंसिल व १५८० रुपए नगद बरामद किया।
सीओ सिटी का हुआ स्थानांतरण
मुजफ्फरनगर। सीओ सिटी के पद पर तैनात राजेश द्विवेदी का देर रात गाजियाबाद स्थानांतरण कर दिया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर में सीओ सिटी के पद पर तैनात राजेश द्विवेदी का स्थानांतरण गाजियाबाद में सीओ एलआईयू के पद पर कर दिया गया।
हत्या के मामले मे वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया
मंसूरपुर। पुलिस ने हत्या के मामले मे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने हत्या के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त राजवीर पुत्र सतपाल निवासी लच्छेडा थाना मंसूरपुर संबंधित मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की।
झगडे की सूचना पर पहुंची पुलिस
मुजफ्फरनगर। दिन निकलते ही झगडे की सूचना पर दौडी पुलिस ने सब कुछ ठीक ठाक पाये जाने पर राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार रूडकी चूंगी पुलिस को आज सुबह ग्राम मिमलाना के ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि गांव मे कुछ लोगो के बीच आपसी झगडा हो गया है। झगडे की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि गांव मिमलाना मे एक ही समुदाये के दो पक्षो मे आपसी कहासुनी व मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस दौरान घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा कुछ लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया। बताया जाता है कि रूपयों के लेन देन मे इन लोगो के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
मुजफ्फरनगर के लड़कों ने दिखाया अपना टैलेंट
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर ने पहली बार निकाला पंजाबी सॉन्ग जो जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में एक मुकाम बनाने जा रहा है गाने का नाम बेबे बापू है। गायक साहिल मेहता, अतिन सेठी हैं और लिरिक्स अवी अरोरा ने दिया गाने की पूरी कास्टिंग स्टार कास्टिंग डायरेक्टर मोहित महेन्दियान ने की है एवं गाने को डायरेक्टेड हर्षल भारद्वाज ने किया है और म्यूजिक दिया है जे.एस. प्रोडक्शन?अमन पसरिचा, एडिटिंग चिराग हसीजा, रैप लिरिक्स सिमरन सिंह, स्टारिंग कास्ट मानिक बेदी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनस्वी शर्मा, पवन अरोरा, मीनू अरोरा, इस गाने को पंजाबी शेर मीडिया चैनल पर लॉन्च किया गया है इस गाने में यह दर्शाया गया है कि अपने माता-पिता के लिए एक बच्चे के दिल में क्या फीलिंग होती है वह उनके लिए वह सब कुछ करना चाहता है जिससे उसके माता-पिता को खुशी मिल सके आप इस गाने को उतकर ीतण्पदपर डाउनलोड कर सकते हैं।
शराब के ठेको पर चैकिंग की
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने शराब के ठेको पर चैकिंग की। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के निर्देशन मे आबकारी विभाग की टीम ने खतौली क्षेत्र के अर्न्तगत पडने वाली दुकान देशी शराब विदेशी मदिरा,बीयद आदि अन्य मदिरा की दुकानो पर सघन चैकिंग की। आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई चैकिंग से ठेको पर मौजूद स्टाफ मे हडकम्प मचा रहा। सूत्रो का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते क्षेत्रवार विभिन्न ठेको पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जायेगा। ताकि शराब के ठेको से जुडी शिकायतों को देखा जा सके।
सपाईयों ने किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने पार्टी मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तीन कृषि बिल के विरोध मे आन्दोलनरत किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई।
नगर के दक्षिणी सिविल लाईन स्थित प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री चौ.नारायण सिह के नारायण निवास से सपा नेता चन्दन चौहान द्वारा आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर कृषि कानून के विरोध मे दिल्ली बॉर्डर पर धरनारत किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई। इस दौरान सपा नेता चन्दन चौहान ने कहा कि किसानो का यह आन्दोलन कृषि कानून के खिलाफ है।इस आन्दोलन का आज नौवा दिन है। उन्होने कहा कि इस आन्दोलन मे देश भर का किसान प्रतिभाग कर रहा है। जिसका नतीजा यह रहा कि सरकार को किसा नो से बात करने के लिए बाध्य होना पडा। सपा नेता चन्दन चौहान ने कहा कि यदि सरकार नही मानी तो यह आन्दोलन यथावत जारी रहेगा। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा सरकार किसानो की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा आन्दोलनरत किसानो पर पानी की बौछारे, लाठीचार्ज आदि किया रहा है। जो कि उचित नही है। सपा नेता चन्दन चौहान द्वारा किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, डा.नरेश विश्वकर्मा,अरूण मुखिया,गोविंद अहरोडा, शाकिब हसन आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रेम प्रसंग में प्रेमी के घर पहुंच गई युवती
मुजफ्फरनगर। प्रेम प्रसंग में ग्रेजुएट युवती घर से जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। पीछा करते हुए युवती के परिजन भी उसके प्रेमी के घर पहुंच गए। मामला थाने पहुंचने पर युवती ने प्रेमी से शादी की बात कहकर परिजनों को बैरंग लौटा दिया।
उत्तराखंड के लक्सर तहसील क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती की पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आना जाना था। जहां उसका कक्षा 8 पास युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों के समझाने के बावजूद युवती ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई। परिजनों के इंकार के बाद आरोप है कि युवती घर से नगदी समेत जेवरात लेकर प्रेमी के घर आ गई। युवती के परिजन भी गांव पहुंचे। पुलिस को युवती ने प्रेमी संग शादी की बात कहकर परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया।
कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस
मुजफ्फरनगर। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर गांव के युवक के खिलाफ धोखाधड़ी एवं मारपीट का केस दर्ज किया है। मांडला गांव निवासी पूजा नामक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी कि उसके पति प्रदीप की दुघर्टना में मौत के बाद मिली सरकारी धनराशि का बैंक में खाता खुलवाकर गांव के विकास नामक युवक ने धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख रूपये की रकम निकाल ली गई। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 420 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना दरोगा गिरीशचंद को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

