News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

दीप प्रज्वलित कर किया द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रचार रथ को वरिष्ठ अधिकारीयों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश भर के साथ ही आज जनपद मुजफ्फरनगर में भी आम जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से १५ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक श्द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ाश् कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है यहां पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस एंव परिवहन अधिकारीयों ने स्कूली बच्चों सहित आम जनमानस को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति शपथ दिलाई तो वहीं वाहनों के प्रति जागरूक भी किया है। बता दें आज यानि १५ दिसम्बर मुजफ्फरनगर के पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन एंव परिवहन अधिकारीयों द्वारा मुजफ्फरनगर में श्द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ाश् कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। बता दें आम जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से १५ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक श्द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ाश् कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया तो वहीं जनता को जागरूक करने वाले प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यहां एस एस पी संजीव सुमन ने बताया कि शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ जाती है जिसको लेकर शासन के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भारी वाहनों जैसे गन्ने का ट्रैक्टर, ट्रक, ट्राला बस आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जा रहे है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं, यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहनों/वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी । एस एस पी द्वारा जिले के सभी नागरिकों, युवाओं स्कूली छात् र्छात्राओं से अपील की गई है कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग करें। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी स्कूली छात्र/छात्राओं, संभ्रान्त व्यक्तियों व सभी पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण को यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध में शपथ भी दिलाई गई, साथ ही साथ परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को कार्य योजना बनाकर पखवाड़े को सफल बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित ्रह्म्ह्लश प्रशासन अजय मिश्रा एवं यात्री कर अधिकारी इरशाद अली व् कार्यालय स्टाफ व् अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायलMuzaffarnagar News
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ट्रक की चपेट मे आकर ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा मे सवार 7 लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह भोपा थाना क्षेत्र की गंगनहर पटरी के समीप ट्रक की चपेट मे आकर कस्बा भोपा निवासी ई-रिक्शा सवार जसबीर उर्फ काला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा मे सवार 7-8 सवारियां घायल हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर घटना स्थल पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर जा पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान का प्रयास किया तो उसकी पहचान कस्बा भोपा निवासी जसबीर उर्फ काला के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजनो को इसकी सूचना दी। जगबीर की मौत की खबर से उसके परिवारजनो मे शोक छा गया। परिजन तथा कुछ अन्य लोग तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा उक्त हादसे के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

 

ट्रक अंसतुलित होकर पलटाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सरकूलर रोड पर मक्का से लदा ट्रक अनियंत्रित हो सडक पर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ।
जानकारी के अनुसार आज सुबह के वक्त सरकूलर रोड स्थित भगतजी स्वीटस के समीप मक्का से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो बीच सडक पर पलट गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित राहगीरों ने ट्रक चालक व परिचालक को किसी प्रकार पलटे गए ट्रक से बाहर निकलवाया। नागरिकों का आरोप है कि पिछले काफी दिनो से सरकूलर रोड पर पानी का पाईप टूटा पडा है। तथा सडक मे गडढा है। जिस कारण अक्सर सडक हादसा हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सम्बन्धित विभाग को जनहित में इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

 

शांति आनंद कृपा और मोक्ष सोचो हमें क्या चाहिए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचलित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि जीओ गीता परिवार द्वारा जिला कारागार में गीता जी के दशम अध्याय का पाठ किया तथा साथ-साथ अबुपुरा मुजफ्फर नगर में शाम को श्री विश्वनाथ जी के सौजन्य से गीता जी के पाठ का आयोजन कराया गया।
ज्ञातव्य है कि गीता जी के एक अध्याय का पाठ रोजाना किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्व प्रथम गणपति वंदना, नमो भगवते वासुदेवाय, श्री कृष्ण कृपा अमृत का पाठ, अष्टदाश गीता पाठ व अष्टम अध्याय के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश वर्मा जी ने गीता जी के विषय में बताया कि अर्जुन ने स्तुति के साथ ऐसा निवेदन कर दिया कि भगवान मैं कहाँ-कहाँ किस रूप में आपका चिंतन करूं साथ यह भी कि आपके श्री मुख से योग और विभूति का वर्णन सुनकर यही लगता है आप सुनते रहे मैं सुनता रहूं विभूतियों का विस्तार तथा साथ ही गीता के कृष्ण की व्यापक उपदेश दिव्यता जल-चालांचल सब कुछ समाहित कर लिया विभूतियां में वृक्ष वनस्पति नदी पहाड़ मनुष्य ही नहीं गंधर्व भीतर सुर असुर ऋषि महर्षि देव ऋषि सब परमात्मा के में सब में परमात्मा इसी प्रकार अबूपुरा मुजफ्फरनगर में श्री रामबीर सिंह जी ने बताया कि अंत में स्पष्ट कर दिया कि जहां कहीं भी दृष्टि जाए कुछ भी दिखाई दे सब परमात्मा के ही तेज का एक अंश एक वाक्य में कर सृष्टि को वैभव की दृष्टि से नहीं ईश्वरीय बुद्धि की दृष्टि से देखो वैभव दृष्टि सृष्टि में ही आ सकती और उसके परिणाम स्वरुप दुख शोक बंधन आवागमन विभूति दृष्टि भगवान की भक्ति और परिणाम से शांति आनंद कृपा और मोक्ष सोचो हमें क्या चाहिए समाधान के लिए पढ़ो गीता पढ़ाओ गीता जन जन तक पहुचाओ गीता अंत में भजनो की श्रंखला में अरे द्वार पालो कन्हिया से कह , कन्हैया कहा मिलेंगे राधा ने दी मिस काल, मैं हू शरण तुम्हारी, मैया का चोला रंग लाया,जब तक गंगा मैया में पानी रहेगा, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा ,गोविन्द मेरो है गोपाल मेरो है, बाबा ने बुलाया में दौड़ा चला आया,कभी श्याम बनके कभी राम बनके, मेरे अंगना में आ नंद लाला, तू इतना न कर श्रंगार, भक्तो के घर भी आया करो,एक झोली में फूल खिले हैं, जग में सुन्दर है दो नाम, सदा सर पर तेरा हाथ रहे, आदि भजनों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर से शैलेन्द्र किंगर, अतुल कुमार गर्ग, राजेश वर्मा ,सुभाष गर्ग, रणवीर सिंह,अजय कुमार गर्ग, सुभाष गोयल,अमित,राहुल संतोष सतीश गर्ग,मीनाक्षी गर्ग, मिथलेश , मधु बाला,मधु गर्ग मीरा , रेखा , शीला सिंह राधा गौतम आदि का सहयोग रहा।

 

पुण्यतिथि पर किया याद
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कस्बे के कन्या इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मेरठ सेवा समाज व सहयोगी संस्था कैरिटास इंडिया के सहयोग से मनाई गई जिसमें प्रेरक श्रीमती संगीता देवी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को संस्था के कार्यों व संवाद परियोजना के तहत आपसी भाईचारे व शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है ।बच्चों ने इस अवसर पर आपसी भाईचारे के नारे लगाए और सरदार वल्लभभाई पटेल जी के कार्य को याद किया। प्रेरक संगीता ने बताया कि किस प्रकार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने आजादी के बाद भारत की विभिन्न विरासतों को एक करके अखंड भारत का निर्माण किया था और हम उनके इस कार्य को सराहनीय मानते हुए हम भी इसी प्रकार की मुहिम शुरू करेंगे और अपने देश की एकता और अखंडता को हमेशा बनाए रखेंगे। छात्रा अनु कुमारी ने सभी बच्चो को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन परिचय पर जागरूक किया और उनके जीवन से जुड़ी बातों और उनके सिद्धांतों के बारे में भी बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती ऊषा अस्थाना, प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता ,अध्यापिका ज्योति देवी, आदेश देवी शामिल रहे।

 

आर्य कन्या इंटर कालेज में दिलाई शपथMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में सड़क सुरक्षा द्वितीय सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, कर्मचारी व छात्राओं के द्वारा शपथ ग्रहण की गई। विद्यालय की सहायक अध्यापिका सारिका वर्मा जी के द्वारा शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में सड़क सुरक्षा द्वितीय सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ,कर्मचारी व छात्राओं के द्वारा शपथ ग्रहण की गई। विद्यालय की सहायक अध्यापिका सारिका वर्मा जी के द्वारा शपथ दिलाई गई । सहायक अध्यापिका श्रीमती अर्चना चौधरी के द्वारा यातायात नियमों संबंधी कुछ प्रश्न पूछे गए जिसमें कक्षा ११ की छात्रा साक्षी कुमारी ने अधिकतम प्रश्नों के जवाब दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रमेश कुमारी ने छात्राओं को सड़क संबंधी यातायात नियमों की जानकारी दी सभी छात्राओं को अपने आसपास के क्षेत्र को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया और कुमारी साक्षी को प्रश्नों के जवाब देने पर प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ दिलाई गई जिसमें सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

भाजपा की बैठकमें चुनाव पर चर्चा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा नेता व पूर्व खतौली नगर अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय के निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल खतौली की एक बैठक की गई। जिसमें २०२४ चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई।स्थल तक के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया गया। अश्वनी उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए बताया कि २०४७ तक भारत को विकसित देश बना दिया जाएगा। यह मोदी जी की गारंटी है कि आज पूरे विश्व में मोदी जी की गारंटी ही चल रही है। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा विस्तारक सौरभ तिवारी जी अनिल कुमार जी, सभासद अमित त्यागी, सुंदर धारीवाल, गुरु दत्त अरोरा, डॉक्टर हबीब, सुंदर धारीवाल, रवि ग्रोवर जी, अजय भुर्जी, सुरेंद्र उपाध्याय, कवरसेन जैन, अश्विनी वाल्मीकि, अनु चौधरी, विनोद राजपूत, आशीष जॉनी, ओमकार सिंह, सुनील उपाध्याय, विजय शास्त्री जी, नीटू उपाध्याय, डॉ सुरेश, राजू आर्य, मनोज चौहान, योगेश मलिक व अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी उपाध्याय व संचालन अमित त्यागी ने किया।

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कोतवाली क्षेत्र के राम लीला टिल्ला चौकी इंचार्ज विनोद अत्री ने टीम को साथ लेकर नम्बर २ चुंगी चौराहे पर चलाया जबरदस्त चैकिंग अभियान। इस दौरान कई वाहन स्वामी इधर उधर से होकर गुजरते भी दिखाई दिये। पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही वाहन स्वामियों को वाहनों के नियमों के पालन की अपील के साथ-साथ चालान भी काटे जा रहे है लेकिन इसके बावजूद भी कई वाहन स्वामी वाहनों के नियमों को दरकिनार करते हुए वाहनों को चलाते है। इसी के चलते विभिन्न चौराहों पर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

शातिर मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चालक के हाथ बांधकर ई-रिक्शा लूटने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। उससे १९ हजार रुपये नगद व तमंचा कारतूस व आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसने ई-रिक्शा लूटने की दो घटनाओं को अंजाम देना बताया है। दो ई-रिक्शा उसने देवबंद के कबाड़ी को २७ हजार में बेची हैं। जनपद में वांछित चोर/लुटेरे अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हेमन्त कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस की नसीरपुर रोड हाईवे पर बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से १९ हजार रुपये नकद, ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर व ०१ आधार कार्ड बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है। अभियुक्त द्वारा दो दिसम्बर को थानाक्षेत्र खतौली में चालक को बंधक बनाकर ई-रिक्शा लूटने की घटना तथा दिनांक ०८/०९ दिसम्बर को थानाक्षेत्र नईमण्डी में चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना खतौली एवं थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को घायलध्गिरफ्तार किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त . रमजानी पुत्र जमील निवासी नई आबादी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर हाल पता गोपाली थाना देबवन्द जनपद सहारनपुर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह, उ.निरीक्षक सतवीर सिंह, विनीत मकि, है.का. सुशील कुमार, अमित कुमार, इरफान अली, रोहित तेवतिया, अनिल कुमार, कुलदीप कुमार, मुनेन्द्र सिंह, रोहित कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

थाना सिविल लाइन का किया औचक निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना सिविल लाईन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिकाध्आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि० के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

सेंट जॉन्स चर्च मे कैडिल लाईट सर्विस का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) झांसी रानी चौक स्थित सेंट जॉन्स चर्च में कैंडिल लाइट सर्विस का २५ दिसंबर क्रिसमस से पहले आयोजन किया गया जिसमे यशु जी को याद कर गुणगान किया गया प्रेस विटर इंचार्ज रेवरेन मनोज, रेवरेन अमन प्रसाद गाजियाबाद,डा बलदेव एवं सैकड़ो की संख्या में यशु जी के सेवक उपस्थित रहें।

 

वर्कशॉप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पुलिस मॉडर्न स्कूल में वर्ल्ड विजन की अध्यापिका विनीता सहरावत व स्वाति द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर हाइजीन वर्कशॉप का आयोजन किया गया,जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभदायक जानकारियाँ दी गई स्वच्छता व किशोरावस्था में होने वाले परिर्वतन के विषय में बताया गया। व्यक्तिगत स्वच्छता के कारण हम मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने बताया कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है।व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनाकर हम बीमारियों से बचे रह सकते हैं। अतः आपको इसे अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। किसी को भी यह बताने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए कि पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना कितना जरूरी है।

 

खेलों में चैंपियन बुढ़ाना ब्लॉक ओवरऑलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुढ़ाना ब्लॉक ओवरऑल चौंपियन रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। १६ दिसंबर से स्टेडियम में मंडलीय खेल होंगे।
स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा ने गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की लंबी कूद में ब्लॉक बुढ़ाना से सुहाना, खो-खो में बुढ़ाना, कबड्डी में चरथावल, ४०० मीटर दौड़ में चरथावल से सुहाना, २०० मीटर दौड़ में मोरना से जोया, १०० मीटर दौड़ में ब्लॉक बुढ़ाना से फलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की लंबी कूद में बुढ़ाना से कैफ, खो-खो में खतौली, कबड्डी में बघरा, जिम्नास्टिक में चरथावल से वलीउल्लाह, ४००, २०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से राहुल, १०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से कैफ ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए शुभम शुक्ला और जिला खेल व्यायाम शिक्षक राकेश राठी ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की टेबल टेनिस में बुढ़ाना, बैडमिंटन डबल में बघरा, बैडमिंटन सिंगल में मोरना, वॉलीबाल में बघरा, रिले दौड़ में पुरकाजी, खो-खो में शाहपुर, लंबी कूद में बुढ़ाना से खुशी, तश्तरी फेंक में बघरा से सृष्टि, पीटी में चरथावल, कबड्डी में चरथावल, २०० मीटर दौड़ में बघरा से महक, ४०० व ६०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से सीमा, १०० मीटर दौड़ में मोरना से जोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की टेबल टेनिस में बुढ़ाना, बैडमिंटन डबल में बुढ़ाना, बैडमिंटन सिंगल में चरथावल, वॉलीबाल में बघरा, ४०० मीटर की रिले दौड़ में बुढ़ाना, तश्तरी फेंक में बघरा से विक्की, फुटबॉल में मोरना, लंबी कूद में ब्लॉक सदर, खो-खो में बुढ़ाना, जिम्नास्टिक में शाहपुर से मयंक, ४०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से मोईन, २०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से रिहान, ६०० मीटर दौड़ में चरथावल से मुदस्सिर, १०० मीटर दौड़ में चरथावल से शोएब ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर बीईओ पंकज अग्रवाल, सुनील कुमार डबराल, ध्यानचंद, ज्योति प्रकाश तिवारी, कमलेश बाबू, संजय भारती, किरण यादव, राकेश गौड़, अमरवीर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियान, बालेंद्र कुमार, अवनीश राठी, वंदना बालियान, रईसुद्दीन राणा, व्यायाम शिक्षक सुकेश कुमार, रामरतन, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, बाबू राजेंद्र शर्मा, राशिद अली, सरफराज आलम, सुभाष कुमार, अजय शर्मा, कपिल तोमर, मेहराज खालिद मौजूद रहे।

 

सिखाई की आपदा प्रबन्धन की बारीकियांMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)राजकीय इंटर कालेज में स्कूली बच्चों को आपदा प्रबन्धन की ट्रेनिंग दी गयी, जिसमें प्रशिक्षकों ने बच्चों को आपदाओं से संबन्धित जानकारियां बारीकी के साथ दी। इस दौरान फायर विभाग द्वारा मॉकड्रिल भी की गयी, जिसमें आग लगने पर आग को बुझाने के विभिन्न तरीके बताये गये, इसके अलावा आपदा के दौरान घायल लोगों को रेस्क्यू करके भी दिखाया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्तध् राजस्व गजेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबन्धन एक बहुत रौचक विषय है। यह ऐसा विषय है, जिसकी जानकारी होने पर न केवल अपनी जान बचा सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों की भी जान को बचाया जा सकता है। आपदा प्रबन्धन से आपदाओं के दौरान होने वाले भारी नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत मौतें जानकारी के अभाव में होती हैं, यदि सही जानकारी हो जाये, तो मौतों की संख्या कम हो सकती हैं, जिसके लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने सांप काटने का उदाहरण देते हुए बताया कि ८५ प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते, केवल १५ प्रतिशत ही सांप जहरीले होते हैं। सांप के काटने पर अक्सर हार्ट अटैक से मौत होती है। यदि सांप के काटने पर यह पहचान हो जाये कि उसे जहरीले सांप ने काटा है या फिर बिना जहर के सांप ने, तो उपचार में भी आसानी हो जाती है और बेवजह किसी की जान नहीं जाती है।
उत्तर प्रदेश आपदा प्रबन्धन विभाग की मास्टर ट्रेनर शीजा खानम ने बच्चों को विभिन्न आपदाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस आपदा के आने पर क्या करना चाहिए। उन्होंने आपदा चक्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबन्धन में आपदा चक्र का महत्वपूर्ण रोल होता है, जिसके चलते यह तय होता है कि आपदा से पूर्व क्या करना है, आपदा के समय क्या करना है और आपदा के बाद क्या करना है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं व मानव जनित सभी आपदाओं को विस्तार से समझाया।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्यागी ने संबोधित करते हुए बच्चों को बताया कि आकाशीय बिजली कैसे बनती है और फिर यह कैसे जमीन पर उतरती है। इससे किस तरह के नुकसान हो सकते हैं और इससे कैसे बच जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अग्नि के बारे में विस्तार से बच्चों को समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के आने पर घबराना नहीं चाहिए और उसका डटकर हौंसले के साथ मुकाबला करना चाहिए, क्योंकि घबराने से ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस दौरान बच्चों व शिक्षकों को आपदा प्रबन्धन से संबन्धित पुस्तकें व चार्ट वितरित किये गये। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक सोहनपाल, अनिल कुमार, आकांक्षा, नीतू, रजित यादव, गीता रानी, पूनम मित्तल, सुप्रिया त्यागी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मॉकड्रिल में बच्चों ने दिखाया उत्साह
राजकीय इंटर कालेज में आपदा प्रबन्धन की ट्रेनिंग के दौरान अग्निशमन दल द्वारा बच्चों को आपदाओं के दौरान बचाव की मॉकड्रिल करके दिखाई गयी, जिसमें बच्चां ने काफी उत्साह दिखाया। एफएसओ रामकिशोर यादव ने मॉकड्रिल के दौरान आग को लेकर बच्चों को काफी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आग लगने के लिए तीन चीजों जिनमें ईंधन, ऑक्सीजन व ताप की आवश्यकता होती है, जब तीनों चीजें मिल जाती हैं, तभी आग लगती है, यदि इस ट्राईएंगल को तोड़ दिया जाये, तो आग खुद बुझ जाती है। उन्होंने इस दौरान सिलेंडर में लगी आग को विभिन्न तरीकों से बुझाकर भी दिखाया। इसके अलावा कूड़ के ढेर में लगी आग को अग्नियंत्र से बुझाकर दिखाया। रामकिशोर यादव ने दुर्घटना के दौरान घायल लोगों को कैसे रेस्क्यू किया जाता है, इसके लिए भी मॉकड्रिल की। बच्चों में मॉकड्रिल को लेकर काफी उत्साह रहा।

 

सड़क सुरक्षा की डीएवी कालेज में शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आज से शुरू होकर ३१ दिसम्बर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित शपथ दिलाई गई ।साथ ही छात्रों ने यातायात नियमों के अपने हाथो से बनाए हुए पोस्टर के साथ जन जागरण हेतु अभियान चलाया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए जिससे हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहे। कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी द्वारा छात्र छात्राओं से पेंटिंग तथा पोस्टर बनवाए। इस अवसर पर अरूण कुमार,अब्दुल सत्तार, जय वर्धन, राजकुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे। संयोजन विजय कुमार मित्तल ने किया। आभार उप प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने किया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + eight =