सपाईयों ने किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने पार्टी मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तीन कृषि बिल के विरोध मे आन्दोलनरत किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई।
नगर के दक्षिणी सिविल लाईन स्थित प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री चौ.नारायण सिह के नारायण निवास से सपा नेता चन्दन चौहान द्वारा आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर कृषि कानून के विरोध मे दिल्ली बॉर्डर पर धरनारत किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई।
इस दौरान सपा नेता चन्दन चौहान ने कहा कि किसानो का यह आन्दोलन कृषि कानून के खिलाफ है।इस आन्दोलन का आज नौवा दिन है। उन्होने कहा कि इस आन्दोलन मे देश भर का किसान प्रतिभाग कर रहा है।
जिसका नतीजा यह रहा कि सरकार को किसा नो से बात करने के लिए बाध्य होना पडा। सपा नेता चन्दन चौहान ने कहा कि यदि सरकार नही मानी तो यह आन्दोलन यथावत जारी रहेगा।
उन्होने आरोप लगाते हुए कहा सरकार किसानो की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा आन्दोलनरत किसानो पर पानी की बौछारे, लाठीचार्ज आदि किया रहा है।
जो कि उचित नही है। सपा नेता चन्दन चौहान द्वारा किसानो के लिए खादय सामग्री भिजवाई गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, डा.नरेश विश्वकर्मा,अरूण मुखिया,गोविंद अहरोडा, शाकिब हसन आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।