Muzaffarnagar-एसडी कन्या इंटर कालेज में नियमों के बारे में बताया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के अंतर्गत षष्ठम् दिवस पर प्रार्थना सभा के उपरांत रोड़ सेफ्टी क्लब के अंतर्गत क्लब के सदस्यों और अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर उन्हे यातायात संबंधी नियमों के बारे में बताया गया।
माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर मे द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के अंतर्गत षष्ठम् दिवस पर प्रार्थना सभा के उपरांत रोड़ सेफ्टी क्लब के अंतर्गत क्लब के सदस्यों और अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर उनको यातायात संबंधी नियमों को बताया गया और सावधानी पूर्वक रोड़ पर वाहन चलाने और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्या ’डॉ. सविता सिंह ने अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए चाहे कितनी भी कम दूरी पर जाना हो, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन न चलाएं, घर में १८ वर्ष की आयु से छोटे बच्चों को वाहन चलाने न दें, यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
इसके अतिरिक्त फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आज इंटर कॉलेज भोकरहेडी में सभी विद्घ्यार्थीयो को पीटी व्यायाम का अभ्यास कराया गया और व्यायाम के महत्व के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य कैप्टन डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को व्यायाम करना चाहिए स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है अगर शरीर स्वस्थ नहीं है तो आप कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं कर सकते हैं।

