Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: स्काउट गाइड कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केन्द्र लखनउ एवं जिला संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे पांच दिवसीय बी.एड. स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन विशिष्ट परिचयातम्क प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में श्रीमति गुंजन चौधरी जिला प्रशिक्षण आयुक्त ने ध्वज शिष्टाचार का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया ।

उन्होने भारत स्काउट ध्वज की विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ झण्डा बांधने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। इसी के साथ उन्होने स्काउट एवं गाइड का अलग-अलग अभ्यास कराया। द्वितिय सत्र में उन्होने स्काउटिंग गाइडिंग के सैद्धान्तिक पक्ष, प्रशिक्षण संस्थानो, बॉया हाथ मिलाना, आयु विभाजन आदि विभिन्न गतिविधियो की रोचक जानकारी दी।

तृतीय सत्र में उनके द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, स्टेचर बनाना, विभिन्न प्रकार की पटिटयां, सी.पी.आर. आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हे किसी भी आपदा के लिए प्रशिक्षित किया गया। चतुर्थ सत्र मे भारत भूषण अरोरा, जिला संगठन आयुक्त के द्वारा शिविरार्थियो को विभिन्न प्रकार की गांठे एवं बन्धन का का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया।

आज शिविर के संचालन में विभागाध्यक्ष डा.सुनीता शर्मा, डा.संगीता श्रीवास्तव, डा.रेखा रानी शिविर प्रभारी, डा.प्रीति अग्रवाल, डा.सुविता कुमारी, डा.सुरेन्द्र पाल का मार्गदर्शन छात्रों के लिए उत्साहवर्धक रहा। इसके अतिरिक्त टोली नायक अमित कुमार तेगवाल, दलनायिका सोनिया का सहयोग रहा। इस अवसर पर मुकेश यादव, अनिल सिंह का भी सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 7 =