वैश्विक

COVID-19 JN.1 Variant से केरल-कर्नाटक में 4 मौत-34 मामले गोवा में

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री Saurabh Bhardwaj ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन कोविड-19 के औसतन तीन से चार नए मामले सामने आ रहे हैं और सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित प्रसार से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

देश में रविवार तक कोरोना वायरस के उप-स्वरूप ‘जेएन.1 (COVID-19 JN.1 Variant)’ के 63 मामले सामने आए, जिनमें से 34 मामले गोवा में सामने आए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 9, कर्नाटक में 8, केरल में 6, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए हैं.

सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र के साथ एक बैठक हुई और हमें बताया गया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में मामले अधिक बढ़ रहे हैं. हम नमूनों की जांच कर रहे हैं और हमें प्रतिदिन औसतन तीन से चार नए मामले मिल रहे हैं, जो एक प्रतिशत से भी कम है. हमने मॉक ड्रिल आयोजित की है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं.’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,054 है. सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,33,334 हो गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − four =