पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग मे फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन
एस•डी• कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में फोटोग्राफी की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जहां विद्यार्थियों को सीनियर फोटोग्राफर “सृष्टि तोमर” ने कैमरे के विभिन्न जानकारियां दी।
रेडियो एस• डी• 90.8 एफ एम के निदेशक डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित कराई गई है
विद्यार्थियों के हित से जुड़ी हुई ऐसी विभिन्न प्रयोगशाला हम आयोजित कराते रहते हैं और भविष्य में भी आयोजित कराते रहेंगे। ताकि विद्यार्थी अधिक से अधिक ज्ञान इन के माध्यम से प्राप्त कर सके।
हज पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विभागाध्यक्ष रोहन त्यागी के नेतृत्व में इस फोटोग्राफी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। “सृष्टि तोमर” ने विद्यार्थियों को आई• एस• ओ•, शटर स्पीड व परिचय के बारे में गहनता से जानकारियां प्रदान की।
साथ ही मौके पर ही विद्यार्थियों को फोटो क्लिक कर दिखाई वह बताई गई। जहां विद्यार्थियों ने एक अच्छी फोटो लेने एक काबिल फोटोग्राफर बनने का ज्ञान प्राप्त कर उनकी महत्ता पर ध्यान दिया।
साथ ही इस बारे में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रोहन त्यागी ने कहा कि पत्रकारिता जैसे एक प्रभावशाली क्षेत्र में फोटोग्राफी एक बहुत ही महत्वपूर्ण वे लाभदायक कार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के हित में आज यह तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित कराई गई है।
प्रयोगशाला के दौरान अधिक संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। जहां पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापक निखिल धीमान, नेहा बेनीवाल तथा कबीर भी उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने कहा की पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रयोगात्मक कोर्स है। आज पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की जानकारी प्राप्त की जिससे हमें भविष्य में फोटोग्राफी में मदद मिलेगी।
