वैश्विक

अमेरिका के टेक्सास राज्य के पश्चिमी इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास राज्य के पश्चिमी इलाके के एक मैदान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 मिट्चेल काउंटी के शेरिफ पैट्रिक टूम्ब्स ने शुक्रवार रात को बताया कि एक हेलीकॉप्टर कोलोराडो सिटी के दक्षिण पश्चिम में आठ मील दूर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टूम्ब्स ने बताया कि दुर्घटना में पायलट जेन व्हाइटसाइड्स (31) और यात्री जैक फेऊफर (32) की मौत हो गई। दोनों कोलोराडो सिटी से थे। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर ‘रॉबिन्सन आर44 ’था। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =