उत्तर प्रदेश

Greater Noida: वधु पक्ष से दस लाख रूपए दहेज की मांग, राज्‍य महिला आयोग में शिकायत

कानपुर की रहने वाली युवती ने कहा है कि उसकी शादी अभिषेक मिश्रा से तय हुई थी, जो Greater Noida के पैरामाउंटर गोल्‍फ फारेस्‍ट सोसाइटी में रहते हैं. युवती के मुताबिक दोनों की सगाई 24 मार्च 2023 को जगन्‍नाथ मंदिर में हुई थी.

इस दौरान अभिषेक के परिजनों ने किसी तरह के दान दहेज की मांग नहीं की थी और कहा था कि उन्‍हें कोई दान दहेज नहीं चाहिए. परिजनों ने 11 जून 2023 को शादी की तारीख तय की थी. युवती का कहना है कि यह भी तय हुआ था कि शादी की सभी रस्‍में ग्रेटर नोएडा से ही होंगी जिसका खर्च दोनों पक्षों को आधा आधा देना था.

तो लड़के वालों ने यह कहते हुए सगाई कराई कि उन्‍हें दान दहेज नहीं चाहिए, लेकिन सगाई के बाद लड़के वालों के सुर बदल गए और उन्‍होंने वधु पक्ष से दस लाख रूपए दहेज की मांग कर डाली.

लड़के के परिजनों ने यहां तक कह दिया कि जब तक दस लाख रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक यह शादी नहीं होगी और इस तरह यह शादी नहीं हो सकी. जब इस मामले में लड़की ने राज्‍य महिला आयोग में शिकायत की तो आयोग ने ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली को केस दर्ज करने के निर्देश दिए. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

जिसके बाद युवती के पिता ने शादी के लिए एक होटल भी बुक कर दिया, जिसके लिए चार लाख 52 हजार रुपए एडवांस जमा कर दिए. यहां तक की शादी के कार्ड भी बंटवा दिए गए. आरोप है कि इसी बीच 29 मई को 29 मई को अभिषेक मिश्रा की मां मीना मिश्रा एवं छोटे भाई अभिनव मिश्रा ने फोन पर 10 लाख रुपए दहेज की मांग की.

जिस पर युवती के पिता ने इतनी बड़ी रकम देने से इंकार किया तो लड़के पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया.पीड़िता का आरोप है कि जब इस सिलसिले में उसकी मां 6 जून को अभिषेक मिश्रा के घर गईं तो उनके साथ अभद्र व्‍यवहार किया गया और उन्‍हें वापस भेज दिया गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 3 =