उत्तर प्रदेश

शामली: मामूली कहासुनी के बाद एक ही परिवार के दो गुटों में फायरिंग, गोली लगने से दो मौत

शामली में शनिवार को पंचायत चुनाव की रंजिश में गन्ना समिति से संबंधित बैठक को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिले के कांधला थाना इलाके के गांव खन्द्रावली में प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे कर्मवीर सिंह और उनके ही परिवार के दूसरे गुट के राहुल के बीच चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही है।

शनिवार को गन्ना समीति की बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई।

फायरिंग में कर्मवीर सिंह और राहुल को गोली लगी है। राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे घायल कर्मवीर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मेरठ अस्पताल ले जाते समय कर्मवीर की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एसपी सुकीर्ति माधव, सीओ कैराना जितेंद्र कुमार समेत कई थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

बताया गया कि दोनों गुट एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − nine =