मोरारी बापू की राम कथा शुरू, बाबा रामदेव भी पहुंचे
शुकतीर्थ। पावन नगरी शुकतीर्थ पर आज राम कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू की राम कथा प्रारंभ हुई। इस मौके पर पतंजलि योग पीठ से स्वामी रामदेव समेत बडी संख्या में संत महात्माओं की मौजूदगी में कथा की अमृत वर्षा की गई।
शुकर्तीर्थ में आज सुबह मोरारीबापू की कथा आरम्भ हुई। कथामंच के पीछे जो हनुमानजी का चित्र लगाया गया है। पवित्र शुक्रतीर्थ में मोरारी बापू की यह ८५२ वीं कथा है।
आज इस आयोजन में पंतजली योग पीठ के स्वामी रामदेव भी उपस्थित रहे। उन्होंने मोरारीर बापू को राष्ट्रसंत बताते हुए कहा कि उनका शुकर्तीथ में आना एक बडी बात है।
यह तीर्थ शुकदेव मुनि की तपस्थली है। मोरारी बापू ने आज अपनी कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
यह तपोभूमि है और इसका अलग महत्व है। उन्होंने भगवान राम के चरित्र का गुणगान किया।
इस मौके पर हनुमान धाम के केशवानंद जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। यह कथा २६ दिसंबर तक सुबह ९.३० से १.३० बजे तक प्रत्येक दिन चलेगी।