उत्तर प्रदेश

पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल के निर्देश पर एक्सईएन यमुनापार समेत पांच निलंबित

एक्सईएन यमुनापार समेत पांच कर्मचारियों को लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने यह कार्रवाई की है।

प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता यमुनापार ऋषिपाल सिंह, उपखंड अधिकारी रीवा रोड अनुज सिंह, अवर अभियंता गौहनिया पंकज कुमार, अवर अभियंता परीक्षण ज्ञान प्रकाश और तकनीशियन अनिल कुमार को आदेश जारी कर निलंबित किया है।

आदेश के मुताबिक यमुनापार के कौंधियारा के काटी जारी में रितेश कोटिया ने निवेश मित्र पोर्टल पर 30 केवीए का इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए आवेदन किया था।

इन कर्मचारियों ने कनेक्शन देने में देरी की और बिना मीटर लगाए ही इस मामले में मीटर सीलिंग का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। मामले की शिकायत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच कराई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21493 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =